आर्थिक संकट से परेशान श्रीलंका में ब्याज दरें 7 फीसदी बढ़ी

Share Us

681
आर्थिक संकट से परेशान श्रीलंका में ब्याज दरें 7 फीसदी बढ़ी
09 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

भीषण आर्थिक संकट Severe economic crisis से जूझ रहे श्रीलंका Sri Lanka के केंद्रीय बैंक Central Bank ने ब्याज दरों में रिकॉर्ड इजाफा कर दिया है। इस वक्त नकदी की कमी से परेशान केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को ब्याज दरों Interest Rates में रिकॉर्ड 700 बेसिस प्वॉइंट Basis Point की बढ़ोतरी की। जिससे देश में गंभीर आर्थिक संकट के बीच रुपए में आई गिरावट को कुछ हद तक संभाला जा सके। सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका Bank of Sri Lanka ने बताया कि रुपए में एक महीने में 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद उसके लेंडिंग रेट Lending Rate यानी कर्ज देने की दर को बढ़ाकर 14.5 फीसदी कर दिया गया था।

यह कदम "एक्सचेंज रेट को स्थिर" करने के लिए उठाया गया था। साथ ही डिपॉजिट रेट Deposit Rate को भी 7 फीसदी अंक से बढ़ाकर 13.5 फीसदी कर दिया गया था। इस बीत ऐसी खबरें भी आईं कि श्रीलंका का रुपया रूसी रूबल Russian Ruble को पछाड़कर दुनिया का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गया था। केंद्रीय बैंक ने कहा कि शॉक-ट्रीटमेंट रेट Shock-treatment Rate में बढ़ोतरी यह मान कर की गई थी कि संकटग्रस्त देश में महंगाई की स्थिति और भी खराब हो सकती है। जबकि यह पहले से ही रिकॉर्ड उच्च स्तर Record High Leve पर है।