तंगी से परेशान श्रीलंका में पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

Share Us

424
तंगी से परेशान श्रीलंका में पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा
04 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

आर्थिक तंगी Financial crisis से जूझ रहे श्रीलंका Sri Lanka में महिंदा राजपक्षे Mahinda Rajapaksa सरकार की पूरी कैबिनेट Cabinet ने रविवार देर रात एकसाथ इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को छोड़कर कैबिनेट के तमाम मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। जबकि अभी तक प्रधानमंत्री Prime Minister महिंदा राजपक्षे ने अपना पद नहीं छोड़ा है। श्रीलंका के शिक्षा मंत्री Education Minister दिनेश गुनावरदेना Dinesh Gunawardena ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। गुनावरदेना ने बताया कि प्रेसिडेंट गोटाबाया राजपक्षे President Gotabaya Rajapaksa और उनके बड़े भाई पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर कैबिनेट के सभी 26 मंत्रियों ने त्याग पत्र दिया। इससे पहले रविवार सुबह यह खबर आई थी कि महिंदा राजपक्षे पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि बाद में श्रीलंका के पीएम ऑफिस PM Office ने इस खबर का खंडन कर दिया। रविवार को कैबिनेट के सभी मंत्रियों का इस्तीफा देने से दो दिन पहले प्रेसिडेंट गोटाबाया राजपक्षे ने देश में इमरजेंसी Emergency लगा दी थी। गौरतलब है कि इस समय श्रीलंका जबरदस्त आर्थिक संकट Economic crisis से जूझ रहा है। वहां महंगाई बेतरह बढ़ रही है। खाने पीने की चीजों की कमी के साथ कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति Power supply भी नहीं हो पा रही है।