इस एसयूवी के बढ़ी जबरदस्त डिमांड, खरीदने के लिए धड़ल्ले से हो रही बुकिंग

News Synopsis
भारत India की बड़ी वाहन निर्माता महिंद्रा कंपनी Mahindra Company की बोलेरो Bolero के बाद XUV 700 भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। पिछले महीने यानी जून 2022 कंपनी इसकी 6,022 गाड़ियों को बेचने में सफल रही है। सेमीकंडक्टर्स की कमी Lack of Semiconductors के कारण महिंद्रा को समय पर डिलीवरी Delivery करने में काफी मशक्कत पेश आ रही है।
एक ताजा मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, महिंद्रा के पास अपने चार मॉडलों - XUV700, Thar, Bolero और XUV300 के लिए 1.43 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग Order Pending हैं। वास्तव में, XUV700 की वेटिंग पीरियड Waiting Period वैरिएंट और स्थान के आधार पर 2024 तक जा पहुंचा है। XUV 700 को हर महीने औसतन 9,800 बुकिंग Booking मिलती है। महिंद्रा एक्सयूवी 700 की कीमत Mahindra XUV700 SUV Price 13.18 लाख रुपए से 24.58 लाख रुपए के बीच है।
पेट्रोल मॉडल की कीमत Petrol Model Price 13.18 लाख रुपए से शुरू होकर 22.75 लाख रुपए तक जाती है। डीजल वेरिएंट की कीमत 13.70 लाख रुपए से 24.58 लाख रुपए के बीच है। इसके 11 ऑटोमैटिक वेरिएंट Automatic Variants हैं, जिनकी कीमत 16.84 लाख रुपए से 24.58 लाख रुपए है। ऊपर दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली Delhi से ली गई हैं।