डीजल खत्म होने से Sri Lanka में यातायात व्यवस्था ठप

Share Us

459
डीजल खत्म होने से Sri Lanka में यातायात व्यवस्था ठप
01 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India का पड़ोसी देश श्रीलंका  Sri Lanka इस वक्त आर्थिक तंगी Economic crisis से जूझ रहा है। हालत ये है कि इस देश में डीजल Diesel पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है। गुरुवार को श्रीलंका के कई पेट्रोल पंपों Petrol pumps पर "डीजल अब बिक्री के लिए उपलब्ध नही हैं" जैसे बोर्ड लगा दिए गए हैं। डीजल खत्म होने से श्रीलंका की यातायता व्यवस्था  Traffic system चरमरा गई है। इसके साथ ही 10-10 घंटे की रिकॉर्ड बिजली कटौती Record power cuts ने श्रीलंका के 2.2 करोड़ आबादी के लिए समस्या को और जटिल बना दिया है। श्रीलंका इस समय अपनी आजादी के बाद के सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस आर्थिक संकट की शुरुआत विदेशी मुद्रा भंडार  Foreign exchange reserves में आई भारी गिरावट से शुरू हुई है, जिसके चलते श्रीलंका के पास इस वक्त बेहद जरूरी समानों Essential goods को आयात करने के लिए भी पैसा नहीं है। डीजल किसी भी देश की यातायात व्यवस्था का मुख्य आधार होता है क्योंकि बसें और ट्रकों Buses and trucks और दूसरे कॉमर्शियल वाहनों Commercial vehicles में इसी फ्यूल का इस्तेमाल होता है। श्रीलंका के आधिकारिक और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पूरे द्वीप के किसी भी पेट्रोल पंप पर डीजल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।