News In Brief Auto
News In Brief Auto

Top Motorcycles: इस बाइक्स का है क्रेज, ये हैं सितंबर में बिकनेवाली टॉप मोटरसाइकिलें

Share Us

430
Top Motorcycles: इस बाइक्स का है क्रेज, ये हैं सितंबर में बिकनेवाली टॉप मोटरसाइकिलें
30 Oct 2022
min read

News Synopsis

इस त्योहारी सीजन Festive Season में ऑटोमोबाइल सेक्टर Automobile Sector में जमकर खरीदारी हुई है। इसके साथ-साथ कंपनियों के वाहन उत्पादन Vehicle Production में भी बढ़ोतरी नजर आई है। कुछ नई खरीदारी करने का शगुन जैसी कई अन्य वजहें हैं जिसने पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री Sales of Passenger Vehicles को बढ़ा दिया है। टू-व्हीलर मार्केट Two-Wheeler Market के लिए, मैन्युफैक्चरर्स ने अपनी बिक्री संख्या में बढ़ोतरी की सूचना दी है, जिसमें हीरो और होंडा Hero & Honda 2-व्हीलर्स सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों की सूची में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। बिक्री सूची में जहां हीरो की स्प्लेंडर बाइक नंबर एक रही, वहीं होंडा की सीबी शाइन Honda CB Shine मोटरसाइकिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

दुनिया की सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने सितंबर 2022 में 5,07,690 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री के साथ पिछले महीने शीर्ष निर्माता के रूप में अपनी बढ़त बरकरार रखी। सितंबर 2022 में हीरो स्प्लेंडर Hero Splendor 2,90,649 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल थी। ब्रांड ने सितंबर में सालाना आधार पर 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि पिछले महीने के आंकड़ों की तुलना में महीने-दर-महीने 12.6 प्रतिशत है। वहीं टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की सूची में हीरो की 4 बाइक शामिल हैं। जहां पहले नंबर पर स्प्लेंडर है, वहीं दूसरे नंबर पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया Honda Motorcycle & Scooter India है। साथ ही तीसरे पायदान पर पल्सर Bajaj Pulsar बाइक के साथ बजाज है। जबकि चौथे स्थान पर हीरो एचएफ डीलक्स रही है।

 

स्थान वाहन निर्माता मॉडल सितंबर 2022 की बिक्री

 

 

स्थान     वाहन      निर्माता मॉडल सितंबर 2022 की बिक्री

1           Hero     Splendor 2,90,649

2           Honda CB Shine 1,45,193

3          Bajaj Pulsar 1,05,003

4          Hero HF Deluxe 93,596

5         Bajaj Platina 73,596

6         TVS Apache 42,954

7        Hero Glamour 38,266

8        Honda CB Unicorn 150 36,161

9        Hero Passion 36,108

10      Royal Enfield Classic 350 27,571

Total   8,88,855