PAN और Aadhaar लिंक कराने का आज आखिरी दिन

Share Us

387
PAN और Aadhaar लिंक कराने का आज आखिरी दिन
31 Mar 2022
6 min read

News Synopsis

अगर आप ने अभी तक अपने पैन को आधार PAN to Aadhaar से लिंक नहीं कराया है तो करा लें, क्योंकि इसको लिंक कराने का आज यानी 31 मार्च 2022 आखिरी दिन है। अगर आज ये लिंक नहीं हो पाया तो इस पर 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की पेनाल्टी Penalty लगाई जा सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स Central Board of Direct Taxes ने फैसला किया है कि जो लोग 31 मार्च 2022 तक अपने PAN और Aadhaar को लिंक नहीं कर पाते हैं तो PAN इनएक्टिव Inactive हो जाएगा। इसके बाद 500 रुपए का जुर्माना देने के बाद ही इसे एक्टिव किया जा सकेगा। जुर्माने की रकम देने के बाद PAN और Aadhaar लिंक करने के लिए तीन महीने यानी जून 2022 तक की मोहलत मिलेगी। लेकिन इस डेडलाइन Deadline के खत्म होने तक भी PAN और Aadhaar लिंक नहीं किया गया तो जुर्माना इसका दोगुना करके 1000 रुपए कर दिया जाएगा। Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने बताया है कि PAN को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 है। इसके बाद आधार को PAN से लिंक करने पर जुर्माना देना होगा।