News In Brief World News
News In Brief World News

आज है World Chocolate Day और ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी चॉकलेट

Share Us

677
आज है World Chocolate Day और ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी चॉकलेट
07 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

आज वर्ल्ड चॉकलेट डे World Chocolate Day मनाया जा रहा है। इस दिन के लिए काफी अलग-अलग और खूबसूरत पैकिंग में चॉकलेट्स भी आती हैं। वैसे तो दुनिया में कई तरह की चॉकलेट्स आती हैं, लेकिन आज हम आपको उन पांच महंगी चॉकलेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी कीमत का अंदाज़ा शायद ही आपने कभी लगाया होगा। वैसे तो दुनिया में कई तरह की चॉकलेट्स आती हैं, लेकिन आज हम आपको उन पांच महंगी चॉकलेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में है।  

इस सूची में पहला नाम ले चॉकलेट बॉक्स Le Chocolate Box का है। इसको दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट World's Most Expensive Chocolate माना जाता है। इसे एक ब़ॉक्स में पेश किया जाता था। इसकी डिजाइन इतनी बेमिसाल है कि लोग देखते ही रह जाते हैं। चॉकलेट के साथ डायमंड के हार, कंगन और रिंग आते हैं, जो कि पन्ना और नीलम Emerald and Sapphire से बने हुए होते हैं। इसमें अगला नाम फ्रोजन हाउते  Frozen Haute का है। इस चॉकेलट ने गिनीज रिकॉर्ड Guinness Record बनाया है। 28 कोको मिश्रण से इसे तैयार किया जाता है। यह चॉकलेट 23 कैरेट सोने Carat Gold से बनी होती है। 

आगे चलें तो इसमें एक नाम गोल्डन स्पेक्लड चॉकलेट Golden Speckled Chocolate का भी है। यह एक अंडे की तरह का होता है। इसका वजन 100 पाउंड से ज्यादा होता है। यह चॉकलेट तीन फीट लंबी और दो इंच चौड़ी होती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Guinness World Record के मुताबिक इस चॉकलेट को मोस्ट एक्सपेंसिव नॉन ज्वेलड चॉकलेट एग Most Expensive Non-Jeweled Chocolate Egg कहा गया है।

इस सूची में अगला नाम कैडबरी विस्पा गोल्ड चॉकलेट Cadbury Wispa Gold Chocolate का है। इसको मेडागास्कन कोको बीन्स से बनाया गया है। इसकी कीमत 1600 डॉलर यानी एक लाख 19 हजार रुपए के आसपास होती है। इस सूची में आखिरी नाम आर्ट सीरीज गुआयासामिन Art Series Guayasamin का है। यह चॉकलेट 77 प्रतिशत कोको बीन्स और इक्वाडोरियन डार्क चॉकलेट को मिलाकर बनायी जाती है। 50 ग्राम इस चॉकलेट की कीमत 450 डॉलर यानी 33 हजार रुपए है।