News In Brief Sports & Fitness
News In Brief Sports & Fitness

CWG 2022 खेलों में भारत की झोली में आया तीन गोल्ड मेडल, जाने भारत का स्थान

Share Us

1003
CWG 2022 खेलों में भारत की झोली में आया तीन गोल्ड मेडल, जाने भारत का स्थान
01 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

कॉमनवेल्थ गेम्स Commonwealth Games में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल India's third gold medal मिल गया है। यह मेडल भी वेटलिफ्टिंग  Weightlifting में ही आया है। 73 किलोग्राम वर्ग में 20 वर्षीय अचिंता शुली Achinta Sheuli ने देश को गोल्ड दिलाया है। अंचिता ने स्नैच में 143 किलो वजन उठाया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड है। उन्होंने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 166 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में फेल होने के बाद तीसरे में उन्होंने 170 किलो का वजन उठाया। अचिंता शुली ने कुल 313 किलो का वजन उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया।

आपको बता दें कि वेटलिफ्टरों के दम पर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक 6 पदक मिल गए हैं जिनमें 3 गोल्ड भी शामिल है। अभी तो पदकों की संख्या और बढ़नी है। इसके साथ ही पदक तालिका में भारत पांचवें नंबर पर आ गया है और ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर बना हुआ है। अचिंता शुली से पहले मीराबाई चानू Mirabai Chanu और जेरेमी लालरिनुंगा Jeremy Lalrinnunga ने भी वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

इसके साथ ही संकेत महादेव सरगर और बिंदियादेवी रानी Sanket Mahadev Sargar and Bindiya Devi Rani ने सिल्वर मेडल जीता था। गुरुराज पुजारी Gururaj Pujari को ब्रॉन्ज मिला था। भारत के तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला देश भी है। अभी तक 7 इवेंट हुए हैं और इनके सिर्फ एक में भारत को मेडल नहीं मिला है।