इस सुंदर महिला ने लगाया 400 करोड़ का चूना, अब भटक रहे लोग

Share Us

516
इस सुंदर महिला ने लगाया 400 करोड़ का चूना, अब भटक रहे लोग
02 Sep 2022
min read

News Synopsis

सोशल मीडिया Social Media कई लोगों के लिए मनोरंजन Entertainment का साधन होता है, तो कई लोग ऐसे भी जिनकों इस सोशल मीडिया से काफी नुकसान उठा पड़ा है। लोग सोशल मीडिया पर आमतौर पर नए लोगों से जुड़ने के लिए आते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वैरायटी  variety की कमी नहीं है। आपको हर तरह के लोग यहां मिल जाएंगे। ऐसे नहीं है कि यहां सभी लोग खराब ही हैं। बहुत लोग अच्छे भी हैं जो लोगों की मदद करते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब youtube और सोशल मीडिया पर आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला यूट्यूबर ने लोगों को 400 करोड़ रुपए का चूना लगाया है और अब सभी लोग उसे खोज रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड Thailand की एक महिला यूट्यूबर female youtuber ने अपने फैंस को करीब 400 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। अब महिला फरार भी बताई जा रही है। इस फरार महिला यूट्यूबर का नाम नथामोन खोंगचाक Nathamon Khongchak बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला अपने यूट्यूब चैनल पर तमाम तरह के वीडियो अपलोड video uploads करती थी। कुछ ही समय में इसके सब्सक्राइबर्स subscribers लाखों में हो गए। इस बीच महिला अपने सब्सक्राइबर्स से चैट भी करने लगी और एक दिन अपने सब्सक्राइबर्स को बताया कि वह एक इन्वेस्टमेंट से जुड़ी हुई है। महिला ने बताया कि उसकी कंपनी के इन्वेस्टमेंट प्लान investment plans से उसके सब्सक्राइबर्स को काफी मुनाफा हो सकता है।

महिला ने अपने सब्सक्राइबर्स से कहा था कि वह फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग foreign exchange trading के जरिए पैसे को डबल कर देगी। इसके बाद उसके सब्सक्राइबर्स ने पैसे भेजने शुरू कर दिए। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि करीब छह हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स ने इस महिला को इन्वेस्टमेंट के लिए पैसे भेजे। कुछ सब्सक्राइबर्स को महिला ने 35 फीसदी तक रिटर्न return का वादा किया गया था। कुल मिलाकर महिला के पास 400 करोड़ रुपए आ गए थे। कुछ दिन बाद महिला अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब अकाउंट social media accounts and youtube accounts को बंद करके गायब हो गई। अब लोग उस महिला को खोज रहे हैं।