सिंगल यूज प्लास्टिक की इन चीजों पर आज से लगी पाबंदी

Share Us

537
सिंगल यूज प्लास्टिक की इन चीजों पर आज से लगी पाबंदी
01 Jul 2022
min read

News Synopsis

आज से सिंगल यूज प्लास्टिक Single use plastics की इन 19 चीजों पर पाबंदी लगा दी गई है। आज यानी 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन production, बिक्री और उपयोग sale and use पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

इनमें थर्माकोल से बनी प्लेट Plates, कप Cups, गिलास Glasses, कटलरी जैसे कांटे cutlery such as forks, चम्मच Spoons, चाकू Knives, पुआल, ट्रे Trays,, मिठाई के बक्सों Sweet boxes पर लपेटी जाने वाली फिल्म film, निमंत्रण कार्ड invitation cards,, सिगरेट पैकेट की फिल्म cigarette packet film, प्लास्टिक के झंडे plastic flags, गुब्बारे की छड़ें और आइसक्रीम पर लगने वाली स्टिक balloon sticks and Ice Cream Sticks, क्रीम Cream, कैंडी स्टिक Candy Sticks और 100 माइक्रोन से कम के बैनर शामिल हैं।

अगस्त 2021 में अधिसूचित नियम और 2022 के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने के भारत के प्रयासों के तहत 31 दिसंबर, 2022 तक प्लास्टिक कैरी बैग Plastic Carry Bags की न्यूनतम मोटाई को मौजूदा 75 माइक्रोन से 120 माइक्रोन Micron में बदल दिया जाएगा। मोटे कैरी बैग सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से लाए जाएंगे।

मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष Control Panel स्थापित किए जाएंगे और अधिकारियों की टीम को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के अवैध उत्पादन Illegal Production, आयात  Import, वितरण Distribution, बिक्री रोकने Prevention of Sale का काम सौंपा जाएगा।