इस महीने कम कीमत वाले ये 5जी फोन होंगे लॉन्च, जानें डिटेल्स

Share Us

448
इस महीने कम कीमत वाले ये 5जी फोन होंगे लॉन्च, जानें डिटेल्स
02 Sep 2022
min read

News Synopsis

भारत India में जियो Jio ने 5जी सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। साथ ही एयरटेल Airtel भी 5जी की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। यानी की जल्द ही देश में 5जी सेवाएं 5G Services शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर स्मार्टफोन कंपनियां Smartphone Companies पहले से ही तैयार नजर आ रही हैं। सितंबर में भी कई सारे कम कीमत के 5जी फोन लॉन्च होने वाले हैं। यदि आप भी कम कीमत में 5जी फोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको सितंबर में लॉन्च होने वाले 15 हजार रुपए से कम कीमत के 5जी फोन के बारे में बात करेंगे। Poco M5 को 5 सितंबर को भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को एंड्रॉयड 12 Android 12 के साथ पेश किया जाएगा।

फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले Full HD Plus LCD Display मिलेगी। साथ ही फोन को ऑक्टाकोर मीडियाटेक Helio G95 प्रोसेसर की पॉवर से लैस किया जा सकता है। वहीं रेडमी की तरफ से आने वाले Redmi 11 Prime 5G फोन को भी 15,000 से कम कीमत में पेश किया जाएगा। इस फोन को भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है। Redmi 11 Prime 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

अगर बात करें iQOO Z6 Lite 5G की तो iQOO Z6 Lite 5G को भी भारत में सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस  IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2408 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आस सकती है। फोन में Snapdragon 778 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

TWN In-Focus