3 दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार में दिखी गिरावट

Share Us

346
3 दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार में दिखी गिरावट
01 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

भारतीय शेयर बाजार Indian Stock Market में लगातार 3 दिनों की तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। उतार-चढ़ाव के बीच वित्त वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन बाजार लाल निशान Red Mark में बंद हुआ। गौरतलब है कि इसी साल अक्टूबर में बाजार ने अपना ऑल टाईम हाई All Time High छुआ था और उसके बाद से ही इसमें गिरावट शुरु हुई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स Sensex 115.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568.51 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 33.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की टूटकर 17464.75 के स्तर पर बंद हुआ। अगर इस पूरे साल में बाजार की चाल पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021-22 भारतीय बाजार Indian Market के लिए घटनाओं से भरा साल रहा। इस साल भारतीय बाजार में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली और अक्टूबर में यह अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया लेकिन उसके बाद यूएस फेड US Fed के कठोर नजरिए, कच्चे तेल Crude Oil की कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव Geopolitical Tension का असर भी नजर आया। ग्लोबल संकेतों Global Signal का असर भी भारतीय शेयर बाजार पर लगातार देखने को मिलता रहा।