नवंबर में बदल जाएगा Microsoft के इस प्रोडक्ट का नाम, जानें डिटेल

Share Us

431
नवंबर में बदल जाएगा Microsoft के इस प्रोडक्ट का नाम, जानें डिटेल
15 Oct 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज कंपनी Microsoft अगले महीने से Office 365 का नाम बदलने जा रही है। नवंबर 2022 से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 microsoft office 365 को Microsoft 365 के नाम Name से जाना जाएगा। अप्रैल 2020 के बाद यह पहला मौका है जब माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नाम बदलने की तैयारी है। Microsoft अन्य प्रोडक्ट के नाम से भी Office की ब्रांडिंग हटा रहा है जैसे Word, Excel, PowerPoint और अन्य एप्स। Microsoft ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट के FAQs पर शेयर की है। फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के एप को Office.com के माध्यम से एक्सेस किया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह डोमेन Microsoft365.com हो जाएगा।

नई ब्रांडिंग Branding New के साथ लोगो भी बदलेगा। FAQs पेज के अनुसार नाम बदलने की शुरुआत अगले महीने से होगी और यह बदलाव Windows, MacOS, iOS और Android सभी डिवाइस पर दिखेगा। इसके अलावा कंपनी मोबाइल और डेस्कटॉप Mobile & Desktop के लिए एक अलग से एप लॉन्च करेगी जिसे Microsoft 365 कहा जाएगा। यह एप भी यूजर्स को नाम बदलने के बारे में जानकारी देगा।

लोगो से लेकर डिजाइन तक के बदलाव सिर्फ Microsoft 365 के एप्स के लिए होंगे ना कि Microsoft Office के लिए, वहीं Word, Excel, PowerPoint, Teams, Outlook, Clipchamp, Stream और Designer के नाम और ब्रांडिंग पहले जैसे ही रहेंगे। गौर करने वाली बात ये है कि माइक्रोसॉफ़्ट विश्व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनियों में से एक है। ये विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो मुख्य तौर पर संगणक अभियान्त्रिकी computer engineering के क्षेत्र  में काम करती है।