News In Brief Auto
News In Brief Auto

टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की

Share Us

27
टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की
09 Feb 2026
9 min read

News Synopsis

देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बार फिर कारों के दाम बढ़ने की तैयारी दिखाई दे रही है, लगातार बढ़ती कच्चे माल और कीमती धातुओं की कीमतों ने वाहन कंपनियों पर लागत का भारी दबाव बना दिया है, इसी वजह से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का संकेत दिया है, कंपनी का कहना है, कि तांबा और अन्य कीमती धातुओं के दाम लंबे समय से ऊंचे बने हुए हैं, वहीं मारुति सुजुकी भी कीमतों की समीक्षा कर रही है, और हुंडई मोटर इंडिया पहले ही कुछ मॉडलों के दाम बढ़ा चुकी है, जिससे ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है।

नौकरी करके हुए ज्यादातर युवा खुद की कार खरीदने का सपना देखते हैं, हाल के समय में अपनी पसंद की कार लेना आसान भी हो गया है, अगर आपका सिबिल स्कोर बढ़िया है, और 1 लाख रुपये तक का डाउन पेमेंट कर सकते हैं, तो आपको बहुत कम पेपर वर्क्स के साथ व्हीकल लोन मिल जाएगा, कार ब्रांड के मामले में Tata का बड़ा नाम है, टाटा ने मार्केट में नैनो से लेकर SUV और EV तक…बजट फ्रेंडली कारें लॉन्च की हैं।

टाटा मोटर्स की बजट कारों में मुख्य रूप से Tata Tiago, Tigor और Punch शामिल हैं, इनकी शुरुआती कीमत 5 लाख से 8 लाख के बीच है, Tata Tiago EV सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, ऐसे में अगर आप टाटा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा जल्दी करना होगा, क्योंकि अगले हफ्ते से टाटा की गाड़ियां महंगी होने जा रही हैं, Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) के CEO ने इसकी जानकारी दी है, टाटा से पहले मारुति सुजुकी और हुंडई ने भी अपनी कीमतें बढ़ा दी हैं।

टाटा क्यों बढ़ा रही कारों की कीमतें?

दरअसल सितंबर 2025 में GST कटौती के बाद देश की सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में कटौती की थी, अब कंपनियां दोबारा से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं, TMPVL के CEO Shailesh Chandra ने कहा “रॉ-मटेरियल्स की बढ़ती लागत के दबाव के कारण कंपनी आगामी हफ्तों में अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है।”

उन्होंने कहा” हम पिछले लगभग एक साल से कमोडिटी की लागत का दबाव झेल रहे हैं, हमें अभी भी कीमती धातुओं, तांबे आदि की कीमतों में दबाव दिख रहा है, अगर आप रॉ-मटेरियल की कीमतों में वृद्धि का प्रभाव देखें, तो यह हमारे रेवेन्यू का लगभग 2% से ज्यादा रहा है।”

टाटा की प्रमुख कारें?

टाटा पंच: टाटा पंच में 10 लाख रुपये के अंदर एडवेंचर, एडवेंचर प्लस, एडवेंचर एस, एडवेंचर प्लस एस, अकॉम्प्लिश्ड प्लस, अकॉम्प्लिश्ड प्लस एस और क्रिएटिव प्लस जैसे वेरिएंट मिल जाएंगे, इनकी एक्स शोरूम प्राइस 7.77 लाख रुपये से लेकर 9.72 लाख रुपये तक है, इस कार में 1199 CC का पेट्रोल इंजन दिया गया है, ये कार 19.2 kmpl तक का माइलेज देती है।

टाटा नेक्सॉन: टाटा मोटर्स की SUV नेक्सॉन के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये से शुरू होती है, आप नेक्सॉन का पेट्रोल इंजन वाला स्मार्ट प्लस वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीद सकते हैं, इस कार में 1199 CC का पेट्रोल इंजन दिया गया है, ये 118 BHP की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है, ये कार 17.18 kmpl तक के माइलेज का दावा करती है।