टाटा ग्रुप वंदे भारत ट्रेनों के सफर को यादगार बनाने में जुटा, मिलेगी ये सुविधा

Share Us

360
टाटा ग्रुप वंदे भारत ट्रेनों के सफर को यादगार बनाने में जुटा, मिलेगी ये सुविधा
02 Aug 2022
min read

News Synopsis

भारत India का दिग्गज और प्रतिष्ठित कंपनियों का समूह Group of reputed companies टाटा ग्रुप Tata Group साल 2026 तक रिसर्च और डेवलमेंट Research and Development मद में 3000 करोड़ रुपए का निवेश करने की तैयारी में है। टाटा ग्रुप के एक वरिष्ठ अधिकारी Senior Officers के अनुसार सितंबर 2022 से टाटा ग्रुप देश में चलने वाली प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत Premium Trains Vande Bharat में सफर के अनुभव में एक नया आयाम जोड़ने वाला है। दरअसल, टाटा ग्रुप वंदे भारत ट्रेनों को अत्याधुनिक सीटिंग सिस्टम Seating Systems से लैस करने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्ण रूप से भारत में बनी ये सीटें 180 डिग्री तक घूम सकेंगी। ऐसे में पहली बार देश में ट्रेन यात्रियों को वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने पर विमान यात्रा जैसा अनुभव मिल पाएगा। गौर करने वाली बात ये  है कि देश में स्टील से लेकर नमक तक बनाने के कारोबार से जुड़े टाटा ग्रुप ने साल 2030 तक दुनिया भर के स्टील उद्योग Steel Industries में टॉप 5 तकनीकी फर्म के रूप में अपनी पहचान बनाने का लक्ष्य रखा है। टाटा स्टील के टेक्नोलॉजी और न्यू मैटेरियल बिजनेस विंग के उपाध्यक्ष देवाशीष भट्टाचार्य President Debashish Bhattacharya ने जानकारी देते हुए कहा है कि कंपनी को देश में चल रही सभी 22 वंदे भारत ट्रेनों की सिटिंग सिस्टम को बदलने का 145 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

गौर करने वाली बात ये  है कि देश में चलने वाली सभी वंदे भारत ट्रनों में 16 कोच लगे होते हैं। टाटा कंपनी इन कोचों के सीटो को आधुनिक बनाने का काम करने करेगी।  भट्टाचार्य ने आगे कहा कि, ‘वंदे भारत ट्रेनों में एक अलग तरह की डिजाइन की गई सीटें लगाईं जाएंगी। ये सीटें 180 डिग्री तक घूम सकेंगी। ये सीटें विमानों में लगने वाली सीटों का अनुभव देंगी। भारतीय ट्रेनों Indian Trains में पहली बार इस तरह की अत्याधुनिक सीटों का इस्तेमाल किया जाएगा।’ उन्होंने कहा है कि इन सीटों की सप्लाई इसी साल सितंबर महीने में शुरू होंगी और इसे एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।