तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद टाटा एलेक्सी शेयर कीमतों में आई गिरावट

Share Us

573
तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद टाटा एलेक्सी शेयर कीमतों में आई गिरावट
18 Oct 2022
min read

News Synopsis

Tata Elxsi : टेक्नोलॉजी और डिजाइन Technology & Design की सर्विस देने वाली दिग्गज कंपनी टाटा एलेक्सी Tata Elxsi ने अभी हाल ही में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों Q2 Results का ऐलान किया है। इन नतीजों के बाद से कंपनी के शेयरों की कीमतों Share Prices में गिरावट देखने को मिली है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन कंपनी के शेयर में 8 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 14 अक्टूबर, 2022 को यह शेयर 8456 रुपए पर बंद हुआ था। 18 अक्टूबर, 2021 को टाटा एलेक्सी 6320 रुपए पर बंद हुआ था। इस शेयर ने सालभर में करीब 34 फीसदी रिटर्न दिया है।

चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट Net Profit 6 फीसदी घट गया। प्रॉफिट बिफोर टैक्स Profit Before Tax लगभग 219 करोड़ रुपये रहा। इसमें भी तिमाही आधार पर 4 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 763 करोड़ रुपए रही, इसमें तिमाही आधार पर 5 फीसदी और सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स में सालभर पहले के मुकाबले 29 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

अमेरिका की ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली Morgan Stanley ने टाटा एलेक्सी पर राय देते हुए इस पर अंडरवेट रेटिंग Underweight Rating दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 5,800 रुपए प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वैल्युएशन Valuation के चलते अंडरवेट रेटिंग Underweight Rating दी है।