News In Brief Sports & Fitness
News In Brief Sports & Fitness

CWG 2022 में सुशीला देवी ने सिल्वर और विजय कुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Share Us

306
CWG 2022 में सुशीला देवी ने सिल्वर और विजय कुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
02 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

भारतीय जूडो खिलाड़ी Indian Judo Player एल सुशीला देवी L Sushila Devi को कॉमनवेल्थ गेम्स Commonwealth Games के महिलाओं के 48 किलोवर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें साउथ अफ्रीका की जूडोका मिशेला वाइटबूट ने हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह भारत का CWG में तीसरा सिल्वर Silver जबकि ओवरऑल 7वां मेडल रहा। इसके कुछ ही देर बाद पुरुषों के 60 किग्रा में विजय कुमार यादव Vijay Kumar Yadav ने ब्रॉन्ज मेडल Bronze Medal अपने नाम किया। इस तरह भारत के पदकों की संख्या अब 8 हो गई है।

सुशीला को फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की मिशेला वाइटबूट ने 4.25 मिनट में हराया। चार मिनट के नियमित समय में दोनों जूडो खिलाड़ियों कोई अंक नहीं बना पाए थे। वाइटबूट ने इसके बाद गोल्डन अंक जुटा कर मुकाबला जीत लिया। वहीं यादव ने साइप्रस के पेट्रोस क्राइस्टोडोलिडेस Petros Christodolides of Cyprus को इप्पोन से अंक जुटाकर मात दी। आपको बता दें कि सुशीला ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो में भी सिल्वर मेडल जीता था।

आपको बता दें कि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स Birmingham Commonwealth Games में 72 देश भाग ले रहे हैं। इस दौरान यह टीमें 19 अलग-अलग तरह के खेलों में मेडल के लिए भिड़ रही हैं। इस बार इन 72 देशों के खिलाड़ी 1800 से ज्यादा मेडल के लिए बर्मिंघम में जुटे हैं। महिला टी20 क्रिकेट, 3X3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हील चेयर बास्केटबॉल Women's T20 Cricket, 3X3 Basketball and 3X3 Wheel Chair Basketball के रूप में यहां तीन नए खेलों को जगह दी गई है।