Super Mom Winner: हरियाणा की मजदूर मां ने दिखाया अपना हुनर, जीता DID सुपर मॉम का खिताब

Share Us

393
Super Mom Winner: हरियाणा की मजदूर मां ने दिखाया अपना हुनर, जीता DID सुपर मॉम का खिताब
26 Sep 2022
min read

News Synopsis

DID Super Mom Winner: पिछले दिनों भारत के लोकप्रीय चैनल ज़ी टीवी Zee Tv पर प्रसारित हो रहे शो 'डीआईडी सुपर मॉम' DID Super Mom का फिनाले हो गया है। देश भर से कई मांओं ने अपने हुनर को आजमाया। लेकिन इस खिताब को उसी मां ने जीता, जिसने अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल किया, जिसके बारे में सोच भी पाना हर किसी के बस के बात नहीं होती । डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सुपरमॉम Dance India Dance Super Mom का ये सीजन बेहद धमाकेदार रहा।

गौर करने वाली बात ये है कि इस सीजन की विनर मिल गई हैं। हांसी हरियाणा Hansi Haryana की वर्षा बुमरा ने इस सीजन में जीत दर्ज की है। गौर करने वाली बात  ये है कि वर्षा एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार Lower Middle Class Family से आती हैं और उनके पति एक दिहाड़ी मजदूरी Daily Wage का काम करते हैं। वहीं, हरियाणा के हांसी में कभी मजदूरी का काम करने वाली मां वर्षा ने सभी को पीछे छोड़ते हुए अपने हाथों में ट्रॉफी को उठा लिया।

वर्षा DID Super Mom Winner Varsha ने हर एपिसोड में पूरी शिद्दत के साथ परफॉर्म किया और उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा Choreographer Vartika Jha हर मोड़ पर उन्हें गाइड कर रही थीं जिसकी बदौलत वो ये सीजन जीत पाईं। जबकि ट्रॉफी Trophy के साथ वर्षा ने 10 लाख रूपए की राशि भी अपने नाम की है। इसके अलावा उन्हें कई असाइनमेंट भी मिलने वाले हैं। दर्शकों ने वर्षा को जमकर सपोर्ट किया और झोली भरकर वोट दिए।

बता दें कि वर्षा ने किसी तरह की डांस ट्रेनिंग Dance Training नहीं ली है. मजदूरी के बाद घर लौटकर वर्षा यूट्यूब YouTube से अपनी डांस की प्रैक्टिस करती थी। वर्षा की 2015 में नितिन के साथ शादी हुई थी। उनका बेटा गरिशन अभी 5 साल का है। अपने बेटे की परवरिश के लिए वर्षा ने मजदूरी चुनी।