प्रियंका चोपड़ा जोनस का सक्सेस मंत्र

Share Us

1223
 प्रियंका चोपड़ा जोनस का सक्सेस मंत्र
17 Jan 2022
7 min read

Blog Post

प्रियंका चोपड़ा ने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बिना किसी की परवाह किए उन्होंने कई रिस्क लिए लेकिन हमेशा अपने दिल की सुनी और आगे बढ़ती रहीं। जब गलतियां हुईं तो उनसे सीख ली और हर क्षेत्र में काबिलियत हासिल करती गईं।

आइकॉनिक ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा iconic global star Priyanka Chopra को तो सब जानते हैं लेकिन कम ही लोग ऐसे हैं, जो उनके स्ट्रगल और सक्सेस मंत्र को जानते हैं। आप कह सकते हैं कि शायद ही कुछ ऐसा होगा जिसे प्रियंका चोपड़ा ने नहीं किया है। बहुत ही कम उम्र में मिस इंडिया Miss India बनने के बाद उन्होंने बॉलीवुड Bollywood में कदम रखा और बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों best actress की लिस्ट में अपना नाम दर्ज़ कराया।  प्रियंका ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड Hollywood में भी अपना नाम बनाया और इसके बाद उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी autobiography लिखी जिसका नाम है- अनफिनिश्ड unfinished!

प्रियंका चोपड़ा ने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बिना किसी की परवाह किए उन्होंने कई रिस्क लिए लेकिन हमेशा अपने दिल की सुनी और आगे बढ़ती रहीं। जब गलतियां हुईं तो उनसे सीख ली और हर क्षेत्र में काबिलियत हासिल करती गईं।

आज हम आपको बताएंगे कि प्रियंका चोपड़ा का सक्सेस मंत्र Priyanka Chopra's success mantra क्या है-

1. बडे़ सपने देखें dream big

प्रियंका चोपड़ा को भी कई लोगों ने उनकी लिमिट्स बताने की कोशिश की और कहा कि ज्यादा बड़े सपने मत देखो लेकिन उन्होंने अपनी लिमिट्स खुद तय की और उसे पूरा करके लोगों को गलत साबित किया। जब लोगों को लगा कि वह बॉलीवुड की ही अभिनेत्री बन कर रह जाएंगी तो प्रियंका ने हॉलीवुड में काम किया, अपना स्टार्टअप startup शुरू किया और इसके साथ अपनी किताब भी लिखी।

2. एक ही चीज़ तक सीमित न रहें Never set limits

प्रियंका चोपड़ा जोनस Priyanka Chopra Jonas आज एक सफल अभिनेत्री, लेखिका, उद्यमी, निर्माता और सोशल वर्कर हैं। उनका मानना है कि हमें कभी भी एक ही चीज़ तक सीमित नहीं रहना चाहिए क्योंकि टैलेंट और डेडीकेशन के दम पर आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं।

3. कड़ी मेहनत को नज़रंदाज़ न करें There is no substitute for hard work

प्रियंका का मानना है कि जीवन में सफल होना तब आसान होता है जब आप कड़ी मेहनत और जुनून के साथ अपने काम को करते हैं। कभी बार आप ऐसा महसूस करते हैं कि मेरा सपना ज्यादा बड़ा है और मैं इसे पूरा नहीं कर पाऊंगी लेकिन कड़ी मेहनत के दम पर आप ऐसे सपनों को भी पूरा कर सकते हैं।

4. असफलता से सीख लें Learn from your mistakes

प्रियंका की सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर नहीं रही हैं लेकिन उनकी हर फ़िल्म में उन्होंने अच्छा काम किया है। उनका मानना है कि सफल और असफल होना तो लगा रहता है क्योंकि सब कुछ आपके हाथ में नहीं होता है लेकिन जो भी काम आपको मिलता है, उसे करने में आपको अपना 100 प्रतिशत देना चाहिए।

5. हमेशा सकारात्मक रहें Always be positive

प्रियंका के लिए हॉलीवुड का सफर आसान नहीं था और हॉलीवुड में उन्हें कई आलोचकों का सामना करना पड़ा था लेकिन अपने आत्मविश्वास confidence और मेहनत के दम पर उन्होंने लोगों को अपने काम से प्रभावित किया।

6. जरूरत पड़ने पर रिस्क लें Take risks in life

प्रियंका ने बॉलीवुड में हमेशा सकारात्मक और अच्छे किरदार ही नहीं चुनें, कुछ फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव रोल को भी पूरी शिद्दत से निभाया क्योंकि उनका मानना है कि जरूरत पड़ने पर रिस्क लेना जरूरी है।