शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Share Us

426
 शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
07 Mar 2022
6 min read

News Synopsis

पिछले कई दिनों से भारतीय शेयर बाजार Indian Stock Market में उतार चढ़ाव जारी है। क्रूड ऑयल Crude Oil की कीमतों में वृद्धि और रूस और यूक्रेन संघर्ष Russia and Ukraine Conflict का असर भी दुनिया भर Worldwide के शेयर मार्केट पर नजर आ रहा है। इसके साथ-साथ सोने Gold की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर मार्केट में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है, ये गिरावट शेयर बाजार में आगे भी देखने को मिल सकती है। भारतीय  शेयर बाजार में सेंसेक्स Sensex 1700 अंक के करीब तक टूट चुका है। इंफोसिस (1743.00, +1.13 %) हरे रंग में दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी सभी लाल रंग Red Colour में हैं। वहीं, निफ्टी Nifty 450 अंक के करीब तक गिर गया है। सिर्फ TATASTEEL (1279.45, +0.16 %) ही हरे रंग पर कारोबार करता नजर आ रहा है। सोमवार को शेयर बाजार में खुलते ही भयंकर गिरावट दिखी। Sensex की सभी कंपनियां लाल रंग पर कारोबार कर रही हैं। यह इंडेक्स करीब 1500 अंक टूट गया है जबकि निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट है।