Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी भारत में लांच

Share Us

411
Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी भारत में लांच
23 May 2022
7 min read

News Synopsis

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी सोनी Sony ने अपनी ब्राविया सीरीज Bravia Series के तहत भारत में Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी Smart TV को लांच कर दिया है। कंपनी ने Sony Bravia X80K को पांच डिस्प्ले साइज Display Size में उतारा है। इस टीवी का साइज 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच. 50 इंच और 43 इंच शामिल है। सभी टीवी के साथ HDR10, HLG और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। Sony Bravia X80K टीवी के साथ 10W का डुअल स्पीकर Dual Speakers है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस ,Dolby Atmos, डॉल्बी ऑडियो और DTS डिजिटल सराउंड साउंड Dolby Audio and DTS Digital Surround Sound का सपोर्ट है।

सभी टीवी के साथ गूगल टीवी Google TV का सपोर्ट और गूगल असिस्टेंट के साथ अमेजन Alexa भी है। सभी टीवी में इन-बिल्ट क्रोमकास्ट In-Built Chromecast दिया गया है। अगर कीमत की बात करें तो Sony Bravia X80K स्मार्ट टीवी के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 94,990 रुपए है। अन्य मॉडल की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

फिलहाल सिर्फ 55 इंच वाले मॉडल को ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। टीवी को सोनी के स्टोर Sony Store के अलावा अन्य रिटेल स्टोर Retail Store से भी खरीदा जा सकता है।

TWN Tech Beat