कैलिफोर्निया में कभी सूखा कभी तूफ़ान

Share Us

2091
 कैलिफोर्निया में कभी सूखा कभी तूफ़ान
22 Oct 2021
2 min read

News Synopsis

प्रकृति अपना प्रकोप मौसम के संतुलन को बिगाड़ कर दिखा रही है। हाल ही में अमेरिकी राज्‍य कैलिफोर्निया में अब शक्तिशाली तूफान ने सबको डरा दिया है। जबकि उसके पहले कैलिफोर्निया इतिहास के सबसे बड़े सूखे का सामना कर रहा था। कितनी सोचने वाली बात है, कि सूखे के बाद तूफ़ान ने जले पर नमक छिड़क दिया। इस क्‍लाइमेट चेंज के कारण कैलिफोर्निया के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ अभी तक पानी की बूँद के लिए लोग तरस रहे थे, अब बाढ़ के कारण पानी के हाहाकार को सहना पड़ रहा है।