दुनिया के कुछ अजूबे वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share Us

1517
दुनिया के कुछ अजूबे वर्ल्ड रिकॉर्ड
18 Nov 2021
9 min read

Blog Post

इस पृथ्वी में विभिन्न प्रकार के लोग रहते हैं। जिन्हें कुछ भी करके सबसे अलग दिखना होता है। वे दिन-रात मेहनत करते हैं और फिर इस मुकाम को हासिल करते हैं। ये बहुत ही अजब गजब या यूँ कहें की अजूबे रिकॉर्ड होते हैं। दुनिया में सबसे हटकर कुछ अलग करने की इच्छा इनके मन में पनप जाती है। इसके लिए इनको कई त्याग भी करने पड़ते हैं और अंत में अपनी मेहनत की बदौलत ये पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो जाते हैं।

ये दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें तरह-तरह के लोग रहते हैं। यहाँ कुछ लोग जुनून के दम पर, कुछ लोग मेहनत के दम पर तो वहीं कुछ लोग दुनिया से अलग दिखने की चाहत के दम पर प्रसिद्ध हो जाते हैं। दुनिया में ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो सबसे हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं और अजूबे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर ख्याति पाना चाहते हैं और ऐसा नहीं है कि ये ख्याति उन्हें ऐसे ही मिल जाती है। इसके लिए वे बहुत मेहनत भी करते हैं और कई बार लोगों से भी उन्हें सुनना पड़ता है लेकिन कहते हैं न कि मन में अगर कुछ करने की ठान लें, तो उसे हासिल करना आसान हो जाता है। ऐसे ही कुछ लोग हैं जिन्होंने दुनिया के कुछ अजूबे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हैं। आज उन रिकार्ड्स के बारे में जानते हैं कि वो गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स  Guinness Book of World Records कौन कौन से हैं और उन्होंने इसको कैसे हासिल किया। 

सबसे लंबे नाखून 

सबसे लंबे नाखून रखने का रिकॉर्ड अयाना विलियम्स Ayana williams नाम की एक महिला के नाम है। यह महिला अमेरिका America की रहने वाली है। उनके नाखून बढ़ाने के जूनून ने ही उन्हें यह ख़िताब दिलाया है। उनके नाखूनों की लंबाई 8 फीट 10.9 इंच है। इतने लम्बे नाखूनों को पाना सिर्फ कुछ साल की मेहनत नहीं बल्कि 20 सालों की मेहनत है। वह 20 सालों से अपने नाखूनों को बढ़ा रही हैं। उनके नाखून इतने बड़े हैं कि अगर वे इन पर नेल पॉलिश लगाना चाहे तो इसमें पूरा दिन लग जाता है।

2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर

रेयान काजी Reyan kaji लगातार तीसरे साल भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यू-ट्यूबर Youtuber बन गया है। इस साल भी रेयान ने 30 मिलियन डॉलर यानि करीब 218 करोड़ रुपये की कमाई की है। रेयान खिलौनों का रिव्यूअर है। उसका अपना यूट्यूब चैनल है जो रेयान रिव्यूज के नाम से चलता है। रेयान पिछले साल भी 191 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर था। रेयान खिलौने के साथ खेलते हुए भी वीडियो बनाता है।

सबसे ऊँचे बाल

सबसे ऊँचे बालों का घोंसला बनाने का रिकॉर्ड बेनी हार्लेम Beni harlem के नाम है। ये अमेरिका America के रहने वाले हैं। इन बालों को ऐसा बनाने के लिए इनको बहुत मेहनत करनी पड़ी। इनको अपने बाल बनाने के लिए कम से कम 2 से 3 घंटे का समय चाहिए। इन्होने करीब 10 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। उन्हें कहीं जाते हुए इन बालो का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। यह हेयर स्टाइल टॉप फेड के नाम से जाना जाता है और इसकी ऊंचाई करीब 50 सेंटीमीटर है।

सबसे लम्बे बाल 

दुनिया में हर कोई अलग-अलग शौक रखता है। अब गुजरात की नीलांशी पटेल Nilanshi Patel को ही ले लीजिये उनको बाल बढ़ाने का शौक है। वह 5 फ़ीट 7 इंच लम्बे बाल बढ़ाकर दुनिया की पहली टीनएजर बन गयी हैं। 6 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने बाल कटवाने बंद कर दिए थे। इसके लिए उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ी लेकिन ये सब करके उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। 

सबसे जल्दी क्यूब सॉल्व करना 

किसी को भी वर्ल्ड रिकॉर्ड का ख़िताब इतनी आसानी से नहीं मिलता है। अथक प्रयासों से ही ये संभव हो पाता है। ऐसे ही एक स्टूडेंट हैं Felix Jemded फैलिक्स जेमडेग। ये ऑस्ट्रेलिया Australia के रहने वाले हैं। इनके पास सबसे कम समय में रुबिक क्यूब cube सॉल्व करने का रिकॉर्ड है। फैलिक्स जेमडेग को इस क्यूब को सॉल्व करने में सिर्फ 4 सेकंड का ही समय लगता है। 

शरीर को बना दिया मधुमक्खियों का घर 

कभी-कभी कुछ कारनामे इतने अजब गजब होते हैं कि हम इस पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई इंसान अपने शरीर को ही मधुमक्खियों का घर बना दे। शायद आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। क्योंकि मधुमक्खी का डंक होता ही इतना असहनीय है लेकिन ऐसा सच में किया है चीन के एक शख्श बीकीपर शी पिंग ने। दरअसल बीकीपर शी पिंग Bikeeper shi ping ने 3 लाख 30 हजार मधुमक्खियों का घर अपने ही शरीर पर बना रखा है।