अब तक सिर्फ तीन बार दिखने वाला पक्षी

Share Us

1229
अब तक सिर्फ तीन बार दिखने वाला पक्षी
05 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

ये प्रकृति भी बहुत विचित्र है न जाने कितने राज छिपे हैं इसके अंदर। अनगिनत प्रकार के पशु-पक्षी, जानवर और पेड़-पौधे इस पृथ्वी पर हैं। इनमें से कईयों के बारे में हम जानते हैं पर कुछ ऐसे भी हैं जिनके बारे में हमने पहले कभी नहीं सुना है और न देखा है। ऐसा ही एक दुर्लभ पक्षी है जिसका नाम है, ल्यूसिस्टिक किंगफिशर जो कि अब तक पूरी दुनिया में सिर्फ और सिर्फ तीन बार देखा गया है। सबसे पहले इसे यूनाइटेड किंगडम में देखा गया था। इसके बाद दूसरी बार ब्राजील में देखा गया और भारत में इसे तीसरी बार देखा गया है। इस पक्षी को इस बार राजस्थान के उदयपुर जिले में देखा गया है और इसे देखने वाले व्यक्ति हैं बर्ड वॉचर भानु प्रताप सिंह और विधान द्विवेदी।