रतन टाटा के साथ बैठ बदल गई इस शख्स की जिंदगी

News Synopsis
रतन टाटा Ratan Tata जितनी बड़ी शख्सियत हैं, उतना ही सादगी पसंद उनका व्यक्तित्व है। ये दिग्गज उद्योगपति अक्सर सोशल मीडिया Social Media पर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक फॉर्मा कंपनी में पार्टनर संजीव कौल Sanjeev Kaul ने रतन टाटा के साथ अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे टाटा ने उनके बुरे वक्त में उनकी मदद की और तब वे आज इस मुकाम पर पहुंच सके हैं। आपको बता दें कि इस फॉर्मा कंपनी का नाम Advinus Therapeutics है जिसका प्रमोटर टाटा ग्रुप Promoter Tata Group है।
उन्होंने सोशल मीडिया लिंक्डइन LinkedIn पर अपना शानदार और दिलचस्प अनुभव शेयर किया है। संजीव कौल के मुताबिक, वर्ष 2004 में जब वे कंपनी की शुरुआत करने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे, तब इसी क्रम में फंडिंग के सिलसिले में मीटिंग के लिए मुंबई गए हुए थे। जब मीटिंग से लौट रहे थे, तब उनका चेहरा और हावभाव बता रहा था कि यह मीटिंग बेहद खराब गई।
इस बीच, संजीव देखते हैं कि उनकी बगल की सीट पर एक शख्स आकर बैठ गया है। इस शख्स को देखते ही संजीव चौंक जाते हैं, क्योंकि वह मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा Tata Group Chairman Ratan Tata थे। संजीव को भरोसा नहीं हो रहा था कि इतनी बड़ी शख्सित उनके बगल में आकर बैठी है। इसी बीच संजीव कौल ने गलती से जूस अपनी टाई पर गिरा लिया। ये देखकर रतन टाटा ने तुरंत नैपकिन उनकी तरफ बढ़ा दिया। इस दौरान रतन ने देखा कि कौल की आंख में आंसू हैं। रतन टाटा उन्हें उदास देखते हैं तो इस बारे में पूछते हैं। संजीव उन्हें पूरी बात बता देते हैं।
थोड़ी देर बाद रतन टाटा कहते हैं कि आपको हमारी कंपनी की ओर से कॉल आएगी, आप एक बार हमारे मैनेजर को अपना प्रेजेंटेशन दीजिएगा। संजीव रात 9 बजे जब अपने घर पर होते हैं, तब उनके पास फोन आया। यह फोन टाटा ग्रुप की ओर से था। संजीव को अगले दिन पूरे प्रेजेंटेशन के साथ बुलाया गया। तब संजीव ने अगले दिन जो पीपीट दिखाई वो टाटा ग्रुप को पंसद आई और फंडिंग के लिए उनकी ओर से हरी झंडी दे दी गई। इसके बाद संजीव की कंपनी चल पड़ी और वह आज सफल एंटरप्रेन्योर हैं।
#RATANTATA
#TATAGROUP