News In Brief World News
News In Brief World News

जापान में शिंजो आबे की पार्टी को मिला पूर्ण बहुमत

Share Us

298
जापान में शिंजो आबे की पार्टी को मिला पूर्ण बहुमत
12 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe के निधन के बाद रविवार को हुए संसदीय चुनाव में उनकी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ruling Liberal Democratic Party ने भारी जीत के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है। आपको बता दें कि चुनाव के दो दिन पहले प्रचार के दौरान शिंजो आबे को गोली मारी गई थी। जिसके बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया था। 

बता दें कि एलडीपी और उसकी सहयोगी कोमैतो गठबंधन  LDP and its ally Komato Coalition को 248 सदस्यीय ऊपरी सदन में 146 सीटें हासिल हुईं, जो बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक हैं। जबकि, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी Democratic Party की सीटें 23 से घटकर 20 के नीचे पहुंच गईं। एलडीपी का यह 2013 के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन है। सत्तारूढ़ एलडीपी के कोमैतो गठबंधन ने 76 सीटें हासिल कर बहुमत बरकरार रखा है। संविधान समर्थक संशोधन कैम्प में एलडीपी-कोमितो गठबंधन, दो विपक्षी दल और निर्दलीय शामिल है। जिसको ऊपरी सदन में 179 सीटें मिली हैं।

जीत से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा Prime Minister Fumio Kishida वर्ष 2025 तक पद पर बने रहेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा दीर्घकालिक नीतियों पर काम जारी रखेंगे। जापान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जीत के बाद जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आबे के लिए मौन धारण किया। जापानी प्रधानमंत्री ने जीत के बाद अपने पहले संबोधन में कहा कि हमारे नए आर्थिक मॉडल economic model का मकसद अर्थव्यवस्था economy को फिर से ट्रैक पर लाना है।