सेवा क्षेत्र की गतिविधियां 11 साल के शीर्ष पर, जून में PMI बढ़ा

Share Us

374
सेवा क्षेत्र की गतिविधियां 11 साल के शीर्ष पर, जून में PMI बढ़ा
06 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां Services Sector Activities 11 साल के शीर्ष स्तर Top Level पर पहुंच गई हैं। जबकि, जून के महीने में पीएमआई PMI बढ़कर 59.2 पर पहुंच गया है। लागत बढ़ने के बावजूद मांग में सुधार से सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जून, 2022 में बढ़कर 11 साल के उच्चतम स्तर पहुंच गईं हैं। कोविड महामारी Covid pandemic के बाद आर्थिक-कारोबारी गतिविधियों economic-business activities में विस्तार से सेवा क्षेत्र को मजबूती मिली है।

इससे एसएंडपी ग्लोबल S&P Global का भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक Business Activity Index जून में 59.2 पहुंच गया, जो अप्रैल, 2011 के बाद सबसे अधिक है। इस साल मई में सेवा पीएमआई 58.9 रहा था। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस S&P Global Market Intelligence की संयुक्त निदेशक Joint Director पॉलियाना डी लीमा Pauliana de Lima ने जानकारी देते हुए कहा है कि, सेवा क्षेत्र में उत्पादन 11वें महीने भी बढ़ा है।

जुलाई में भी सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि का अनुमान है। लीमा ने इसको लेकर कहा है कि सेवा क्षेत्र की मांग में फरवरी, 2011 के बाद सबसे तेज सुधार देखने को मिला है। बेहतर मांग की वजह से 2022-23 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान सेवा क्षेत्र में शानदार वृद्धि रही। इससे अर्थव्यवस्था Economy में आगे भी तेजी बने रहने के संकेत मिल रहे हैं।