SBI ने एमसीएलआर में इजाफा कर लोन किया महंगा

Share Us

571
SBI ने एमसीएलआर में इजाफा कर लोन किया महंगा
15 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India के दिग्गज बैंक एसबीआई SBI ने एमसीएलआर में बढ़ोतरी MCLR hike कर तगड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने अपनी जमा और उधार दरों deposit and lending rates में इजाफा कर दिया है। एसबीआई ने ये फैसला पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक की रेपो दर deposit and lending rates में वृद्धि के बाद किया है।

एसबीआई ने दो करोड़ रुपए से कम और 211 दिन से 3 साल में मेच्चोर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट्स fixed deposits की ब्याज दरों में बदलाव change in interest rates करते हुए 0.20 फीसदी की वृद्धि की है। भारतीय स्टेट बैंक State Bank of India ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुए कहा कि ये संशोधित ब्याज दरें revised interest rates यानी 14 जून, 2022 से लागू हो गई हैं।

साथ ही एसबीआई ने एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेन्डिंग रेट marginal cost of lending rate को 0.20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। बढ़ी हुईं दरें 15 जून से लागू है। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया है कि 211 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम समय में पूरी होंने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट्स की ब्याज दरों interest rates of fixed deposits को बैंक ने 4.60 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पहले ये दर 4.40 प्रतिशत थी।

जबकि, वरिष्ठ नागरिकों senior citizens को पहले के 4.90 प्रतिशत के मुकाबले 5.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। इसी तरह, एक साल से अधिक और दो साल से कम की अवधि वाली एफडी के लिए ग्राहकों को अब 0.20 प्रतिशत तक बढाकर 5.30 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

इसके साथ ही दो साल से कम और तीन साल से अधिक अवधि वाली एफडी पर एसबीआई ने ब्याज दर 5.20 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.35 प्रतिशत कर दी है।