रूस को सऊदी अरब ने किया पीछे, बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

Share Us

445
रूस को सऊदी अरब ने किया पीछे, बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता
16 Sep 2022
min read

News Synopsis

भारत India को तेल आयात Oil Imports के मामले में सऊदी अरब Saudi Arabia ने रूस को पीछे छोड़ दिया है। और दूसरे नबर पर आ गया है। तीन महीने पहले रूस ने सऊदी अरबिया को पीछे छोड़ा था। जबकि इस दौरान भारत ने तेल उत्पाद देशों के संगठन Organization of Oil Producing Countries (ओपेक) से तेल लेना भी कम कर दिया था और यह 59.8 फीसदी कम होकर 16 साल के निचले स्तर पर आ गया था। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है।

यह सऊदी अरबिया से हर दिन 863,950 बैरल (बीपीडी) कच्चा तेल Crude Oi आयात करता है। जुलाई की तुलना में यह 4.5 फीसदी अधिक है। जबकि रूस से तेल खरीदी 2.4 फीसदी गिरकर 855,950 बैर प्रति दिन पर आ गई। ईरान अभी भारत को तेल आपूर्ति Oil Supply के रूप में पहले स्थान पर है। अगस्त में भारत को तेल आपूर्ति के मामले में संयुक्त अरब अमीरात चौथे स्थान पर था जबकि कजाखस्तान Kazakhstan कुवैत को पीछे छोड़ पांचवें नंबर पर आ गया।

उसके बाद अमेरिका USA का स्थान है। फरवरी में यूक्रेन के साथ युद्ध होने पर पश्चिमी देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था। इसके बाद चीन और भारत ने रूस से सस्ते में तेल खरीदना शुरू किया। पहले स्थान पर चीन के बाद भारत रूस से तेल खरीदने के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारत का रूस से मासिक तेल आयात जून में शीर्ष पर पहुंचने के बाद से कम हो गया है। भारत को तेल आपूर्ति में अप्रैल से अगस्त के दौरान रूस का हिस्सा 16 फीसदी रहा था।