Salt Bae: तुर्की के शेफ ने साझा किया 1.36 करोड़ रुपये का रेस्तरां बिल, लोग हैरान

Share Us

681
Salt Bae: तुर्की के शेफ ने साझा किया 1.36 करोड़ रुपये का रेस्तरां बिल, लोग हैरान
19 Nov 2022
7 min read

News Synopsis

Salt Bae: तुर्की urkey के मशहूर नुस्र एट गोक्सी उर्फ साॅल्ट बाए Salt Bae ने सोशल मीडिया Social Media पर अबु धाबी Abu Dhabi के एक रेस्तरां Restaurant का हैरान करने वाला बिल Restaurant Bill शेयर किया है। इस बिल की राशि देखकर लोग भैचक्के रह गए। सॉल्ट बाए ने जिस भोजन के बिल को साझा किया है उसकी देय राशि भारतीय रुपयों Indian Rupee में करीब 1.36 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सॉल्ट बाए इससे पहले वर्ष 2017 में सोशल मीडिया पर एक मीम के वायरल होने के बाद चर्चा में आए थे।

अपने व्यंजनों में एक खास तरीके से नमक की सीजनिंग करने की विशेषज्ञता के चलते वे रातोंरात सोशल मीडिया पर मशहूर हो गए थे। वर्तमान में वे दुनिया के सभी प्रमुख शहरों में रेस्तरां की एक चेन Restaurant Chain के मालिक हैं। वर्ष 2021 में लंदन London स्थित उनके रेस्तरा के महंगे मेनू प्राइस Expensive Menu Prices के बारे में जानकर लोग चकित रह गए थे। उनके अबु धाबी स्थित रेस्तरां की कीमतें भी अलग नहीं हैं।

सॉल्ट बाए ने अबु धाबी के अल मरयाह आईलैंड Al Maryah Island के द गैलेरिया The Galleria स्थित अपने रेस्तरां के बिल को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह बिल अबुधाबी की मुद्रा में 6,15,065 एईडी का है, भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 1.36 करोड़ यानी एक करोड़ 36 लाख रुपए होता है। यह बिल 17 नवंबर 2017 का बताया जा रहा है। भोजन के इस बिल में जिन महंगी चीजों का जिक्र है उनमें महंगी शराब बोरदेयॉक्स Expensive Wine Bordeaux, बकलावा Baklava  और सिग्नेचर गोल्ड प्लेटेड इस्तांबुल स्टिक Signature Gold Plated Istanbul Stick शामिल है।

सॉल्ट बाए ने बिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘Quality never expensive’ जिसका मतलब है गुणवत्तापूर्ण चीजें कभी महंगी नहीं होती। सॉल्ट बाए के रेस्तरा के इस महंगे बिल को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए। एक यूजर ने इसे देखकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मुर्खतापूर्ण है, इतनी राशि से एक पूरे गांव के लोगों को भूख से मरने से बचाया जा सकता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है आप अपने कर्मचारियों को भी उसी अनुपात में सैलरी देते होंगे’।