RussiaUkraineWar: रूस के लिए क्यों है क्रीमिया ब्रिज इतना महत्वपूर्ण, जानें पूरी डेटल

News Synopsis
RussiaUkraineWar: रूस और यूक्रेन Russia and Ukraine के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है। अब इस संघर्ष ने खतरनाक रूप ले लिया है। यूक्रेन ने इस बार रूस के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक क्रीमिया Crimea से जोड़ने वाले पुल Bridge पर हमला कर दिया। जिसके वजह से रूस की क्रीमिया से कनेक्टिविटी टूट चुकी हैं। गौर करने वाली बात ये है कि ब्रिज पर धमाका 8 अक्टूबर को हुआ था। जिस से ब्रिज का एक हिस्सा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है।
8 क्टूबर को धमाके की वजह से क्रीमिया से जोड़ने वाले ब्रिज का एक हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे मिसाइल हमला Missile Attack बताया जा रहा है। जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया ब्रिज पर हमला करने का जिम्मेदार ठहराया। रूस ने इसे आतंकी घटना भी करार देते हुए कहा कि यूक्रेन को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले ब्रिज को कर्च स्ट्रेट Kerch Strai पर बनाया गया था।
इस ब्रिज की लंबाई कुल 19 किमी. है। ‘कर्च स्ट्रेट ब्रिज’ 'Kurch Strait Bridge का उद्घाटन रूसी राष्ट्रपति पुतिन Russian President Putin ने क्रीमिया पर कब्जे के 4 साल बाद 2018 में किया था। यह ब्रिज यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रशियन आर्मी के लिए ये बेहद जरूरी था। ये यूरोप का सबसे लंबे ब्रिज में शामिल है। यह काला सागर और आजोव सागर काला सागर और आजोव सागर को जोड़ता है।