News In Brief World News
News In Brief World News

रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की नींव गिरा रहा: बाइडन

Share Us

476
रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की नींव गिरा रहा: बाइडन
13 Oct 2022
min read

News Synopsis

संयुक्त राष्ट्र महासभा United Nations General Assembly (UNGA) द्वारा रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव Condemnation Resolution पारित करने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन US President Joe Biden ने सराहना की है। प्रस्ताव में यूक्रेन Ukraine के चार क्षेत्रों को रूस Russia में मिलाने की निंदा की गई है। जो बाइडन ने अपने बयान में कहा है कि, 'रूस किसी संप्रभु देश को दुनिया के नक्शे से नहीं मिटा सकता।' रूस-यूक्रेन जंग Russia-Ukraine War के बीच हालिया जनमत के माध्यम से रूस ने चार इलाकों का अपने देश में विलय कर लिया है। इसे लेकर विश्व के सबसे बड़े संगठन संयुक्त राष्ट्र ने रूस की निंदा की है। प्रस्ताव के समर्थन से भारत समेत 35 देशों ने परहेज किया, लेकिन 143 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया। पांच देशों ने प्रस्ताव के विरोध में वोट किया।

यह प्रस्ताव रूस द्वारा सुरक्षा परिषद Security Council में इसी तरह के एक प्रस्ताव को वीटो करने के कुछ दिनों बाद आया है, उस प्रस्ताव से भी भारत ने परहेज किया था। जबकि, बाइडन का इस तरह का बयान 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा United Nations General Assembly में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के तुरंत बाद आया। व्हाइट हाउस White House द्वारा जारी बयान में बाइडन ने कहा, 'आज, दुनिया के हर क्षेत्र के राष्ट्र, बड़े और छोटे देशों, विभिन्न विचारधाराओं और सरकारों वाले देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर United Nations Charter का बचाव करने के लिए मतदान किया और यूक्रेन के क्षेत्रों पर ताकत से कब्जा करने के रूस के अवैध प्रयास की निंदा की है।

143 राष्ट्र स्वतंत्रता National Independence, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता Sovereignty and Territorial Integrity के पक्ष में खड़े हुए।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा International Peace and Security की नींव गिरा रहा है।