Road Accidents: NHAI ने बताया किस उम्र के लोग अधिक होते हैं गंभीर हादसों का शिकार

News Synopsis
Road Accidents : वाहन से सफर Travel करने के दौरान कई बार सड़क दुर्घटनाएं Road Accidents हो जाती हैं। इन हादसों में कुछ बेहद गंभीर Extremely Serious होते हैं जिनमें हर साल लाखों लोग अपनी जान गवां देते हैं। सरकारी संस्था Government Organization ने जानकारी दी है कि देश में किस उम्र के लोगों के साथ सबसे ज्यादा हादसे पेश आते हैं। एनएचएआई NHAI की ओर से सोशल मीडिया Social Media पर जानकारी देते हुए बताया गया है कि देश में सबसे ज्यादा गंभीर हादसे किस उम्र के लोगों के साथ होते हैं। संस्थान Institutions की ओर से बताया गया है कि 18 से 45 साल तक की उम्र के लोगों के साथ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।
इस उम्र के लोगों के साथ साल भर में 70 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के हिसाब से सबसे कम हादसे 18 साल से नीचे और 60 साल से ज्यादा के लोगों के साथ पेश आते हैं। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो 18 से कम उम्र में सिर्फ 5.3 फीसदी लोग गंभीर हादसों का शिकार हुए। वहीं 60 से ज्यादा उम्र के 6.4 फीसदी लोगों के साथ गंभीर हादसे पेश आए हैं। इनके अलावा 2.6 फीसदी लोग ऐसे रहे जिनकी उम्र की जानकारी नहीं मिल पाई है।
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स Media Reports की मानें तो भारत में साल 2021 में हुए सड़क हादसों में 155622 लोगों की मौत हुई। इनमें ओवरस्पीडिंग Overspeeding के कारण 87050 और लापरवाही Recklessness से चलाने के कारण 42853 लोगों की मौत हुई थी।