News In Brief World News
News In Brief World News

सर्वे के परिणाम से ऋषि सुनक की बढ़ी उम्मीद

Share Us

441
सर्वे के परिणाम से ऋषि सुनक की बढ़ी उम्मीद
29 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद Britain's Prime Minister की दौड़ में भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश मंत्री ऋषि सनक Rishi Sunak की जीत की उम्मीद और बढ़ी है। एक सर्वे में पता चला कि कंजरवेटिव पार्टी Conservative Party में स्वतंत्र सोच वाले सदस्य सुनक का समर्थन कर सकते हैं यही उनकी जीत का आधार हो सकता है। ब्रिटेन की इंटरनेट आधारित रिसर्च कंपनी UK's Internet-based research company ने सर्वे में पाया है कि फ्लोटिंग वोटरों Floating Voters में सुनक विदेश मंत्री लिज ट्रस Foreign Minister Liz Truss से ज्यादा लोकप्रिय हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री पद के लिए सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस पार्टी के करीब दो लाख सदस्य मतदाताओं में लोकप्रियता की ऊंचाई को नहीं छूते हैं। लेकिन दोनों की तुलना की जाए तो सुनक ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि लिज ट्रस को सदस्य कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिस जानसन Prime Minister Boris Johnson का वफादार मानते हैं। जबकि पार्टी की गुटबाजी से दूर मतदाता बदलाव के पक्षधर हैं। उसी का लाभ सुनक को मिलता दिखाई दे रहा है।

इस बारे में रिसर्च फर्म यूगव के एसोसिएट डायरेक्टर पैट्रिक इंग्लिश Associate Director of YouGov ने बताया कि फर्म ने पांच हजार ब्रिटिश नागरिकों के बीच यह सर्वे कराया। इनमें कई कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य भी हैं। दोनों ही राजनीतिक लोकप्रियता के मानदंडों के अनुसार वोट नहीं पा सके, लेकिन प्रधानमंत्री पद के मुकाबले में सुनक आगे हैं। ब्रिटेन में कार्यवाहक प्रधानमंत्री जानसन के वफादार और विदेश मंत्री लिज ट्रस के समर्थक मंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक पर क्रूर तख्तापलट का सनसनीखेज आरोप लगाया है। ब्रिटेन के संस्कृति नेडिन डोरीज Nedin Dories ने यह आरोप जानसन मंत्रिमंडल से सुनक के इस्तीफे को लेकर लगाया है।