Redmi Note 12 Pro plus: ये है रेडमी का दुनिया का पहला 210W चार्जिंग फोन, जानें डिटेल

Share Us

519
Redmi Note 12 Pro plus: ये है रेडमी का दुनिया का पहला 210W चार्जिंग फोन, जानें डिटेल
01 Oct 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज टेक कंपनी रेडमी Redmi ने दुनिया के पहले 210W सबसे फास्ट चार्जिंग Fast Charging वाले स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro+ को लॉन्च करने की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। कंपनी अपनी नई Redmi Note 12 सीरीज Redmi Note 12 Series में इस फोन को लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से इस सीरीज के तहत Redmi Note 12 और Redmi Note 12 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 12 सीरीज को साल के अंत तक सबसे पहले घरेलू मार्केट Domestic Market में पेश किया जाएगा। इसके बाद इसे 2023 की शुरुआत में ग्लोबली पेश किया जाएगा।

इस सीरीज को लगातार चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेशन China Compulsory Certification (3C) डाटाबेस में देखा जा रहा है। वहीं MySmartPrice की रिपोर्ट की मानें तो Redmi Note 12 सीरीज के प्रो प्लस फोन को 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट Fast Charging Support के साथ पेश किया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक का सबसे ज्यादा तेजी से चार्ज होने वाला फोन होगा। अभी मार्केट में 150W फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि 3C डाटाबेस में Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus फोन को 22101316UCP और 22101316UC मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं दावा किया जा रहा है कि Redmi Note 12 Pro और  Redmi Note 12 को क्रमश: 120W और 67W फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा।

TWN In-Focus