Redmi K90 Max 21 अप्रैल को होगा लॉन्च
News Synopsis
Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी ‘के90’ सीरीज को टेक मंच पर पेश करते हुए दो पावरफुल स्मार्टफोन Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max चाइना में लॉन्च किए थे। अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Redmi K90 Max लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है, कि यह अपकमिंग रेडमी फोन 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। लुक के मामले में यह स्मार्टफोन बाकी मोबाइल्स से काफी अलग है। इसमें in-built fan-based cooling system दिया गया है, जो कैमरा सेटअप के साइड में ही लगा है।
Redmi K90 Max 21 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से यह रेडमी फोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। 21 अप्रैल को रेडमी के90 मैक्स के साथ ही नए टैबलेट और लैपटॉप डिवाइस भी पेश किया जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस दिन कंपनी Redmi K Pad 2 और Redmi Pad 2 SE के साथ 14-इंच और 16-इंच स्क्रीन वाला Redmi Book Pro (2026) भी लॉन्च होगा।
Redmi K90 Max 5G कंपनी का पहला मोबाइल है, जिसमें इन-बिल्ट फैन लगाया गया है। इसे फोन के रियर कैमरा सेटअप के साथ फिट किया गया है, जिसके वेंट बाहर से ही देखे जा सकते हैं। इसमें 18.1mm साइज का वर्टिकल एयर इंटेक फैन डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जो 0.42CFM (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) तक एयरफ्लो देने की क्षमता रखता है।
कंपनी का दावा है, कि यह सेटअप बेहद कम समय में ही फोन में पनपी हीट को बाहर निकाल फेंकता है, और मोबाइल टेम्परेचर काफी हद तक कम कर सकता है। यह सेटअप की खास बात यह है, कि इसे फिट करने के लिए मदरबोर्ड से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह इन-बिल्ट फैन बेस्ड कूलिंग सिस्टम एक सस्पेंडेड स्ट्रक्चर पर बनाया गया है।
रेडमी के90 मैक्स 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप भी लगाई जाएगी।
Redmi K90 Max को 8000mAh या फिर 8500mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह रेडमी फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया जाएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। रेडमी के90 मैक्स को मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा।
Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max की बात करें तो के90 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और के90 प्रो मैक्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेडमी के90 में 7100mAh बैटरी और के90 प्रो मैक्स में 7560mAh बैटरी लगाई गई है। दोनों मोबाइल 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। प्रो मैक्स मॉडल में कंपनी ने 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी दी है।
Redmi K90 5G फोन 6.59-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है, और Redmi K90 Pro Max 5G फोन में 6.9-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन दी गई है। दोनों स्मार्टफोंस में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500nits ब्राइटनेस और 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। दोनों ही IP68 सर्टिफाइड स्मार्टफोन हैं।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के90 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल OIS Light Fusion 800, 50 मेगापिक्सल 2.5x periscope telephoto और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं रेडमी के90 प्रो मैक्स में 50 मेगापिक्सल Light Fusion 950 सेंसर और 50MP 5x periscope telephoto लेंस के साथ 50MP ultra-wide एंगल लेंस मिलता है।


