Recession: नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ये कहा

Share Us

350
 Recession: नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ये कहा
21 Nov 2022
min read

News Synopsis

Recession: मौजूदा वक्त में दुनिया World के कई देश महंगाई Inflation से परेशान हैं। वहीं इसी कड़ी में दुनिया के मंदी में जाने की बढ़ती आशंकाओं Recession Fears के बीच नीति आयोग NITI Aayog के पूर्व उपाध्यक्ष Former Vice President राजीव कुमार Rajiv Kumar ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि भारत India में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों Uncertain Global Circumstances से भारतीय अर्थव्यवस्था Indian Economy प्रभावित तो जरूर हो सकती है, लेकिन 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था छह से सात फीसदी की दर से बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, यूरोप, जापान और चीन की अर्थव्यवस्थाएं नीचे आ रही हैं। ऐसे में यह स्थिति आने वाले महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था Global Economy को मंदी की ओर ले जा सकती है।

उन्होंने कहा अपने बयान में कहा कि कि अच्छी बात यह है कि भारत में मंदी की ऐसी कोई आशंका नहीं है। भले ही हमारी वृद्धि वैश्विक परिस्थितियों से नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद 2023-24 में हम 6-7% की दर वृद्धि दर्ज करने में सफल रहेंगे।

इससे पहले विश्व बैंक World Bank ने 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष International Monetary Fund (आईएमएफ IMF) ने 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.8% रहने का अनुमान लगाया है।