जिज्ञासा पूरी करने के लिए पहुंचा आसमान में

News Synopsis
कभी कभी इंसान के मन में ऐसी ऐसी जिज्ञासा जाग उठती है कि वो उस जिज्ञासा को पूरी करने के लिए कुछ भी कर सकता है। विज्ञान में ऐसे कई वैज्ञानिक तथ्य होते हैं जिनको समझने के लिए उनका प्रेक्टिकल करना जरूरी होता है क्योंकि बिना प्रैक्टिकल के वो चीज समझ में नहीं आती है। ऐसे ही कुछ किया है वेरिटासियम नाम का YouTube चैनल चलाने वाले डेरेक मुलर (Derek Muller) ने। दरअसल 2014 यूएस फिजिक्स ओलंपियाड टीम के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा में पूछे गए जिस सवाल का जवाब जानने के लिए डेरेक आसमान में गए वो ये था कि आखिर हेलीकॉप्टर के नीचे एक समान केबल कैसे लटकती है? उन्होंने इस परीक्षा में पूछे गए सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए लाइव प्रेक्टिकल किया और इसके लिए उन्होंने एक हेलीकॉप्टर को किराये पर लिया। पहले सवाल पढ़कर उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर स्थिर गति से क्षैतिज रूप से उड़ रहा था और वो दिखा रहे थे कि केबल कैसे लटकती है। उनका ये तरीका लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लोग उनके इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।