RBI आज कर सकता है ब्याज दर में बढ़ोतरी, जानें क्या होगा आप पर इस फैसले का असर?

Share Us

380
RBI आज कर सकता है ब्याज दर में बढ़ोतरी, जानें क्या होगा आप पर इस फैसले का असर?
30 Sep 2022
min read

News Synopsis

RBI: भारत के केंद्रीय बैंक Central Bank रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  Reserve Bank of India के मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी Monetary Policy Committee की शुक्रवार यानी आज जरूरी बैठक होनी है। RBI इस बैठक में महंगाई पर लगाम लगाने और अमेरिकी डॉलर US Dollar के मुकाबले रुपए के गिरते मूल्य को रोकने के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास RBI Governor Shaktikanta Das की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति लगातार चौथी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी hike in interest rates कर सकती है।

इसके साथ रेपो रेट 0.35 से 0.50 फीसद हो सकती है। आरबीआई ने मार्च 2020 में कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से रेपो रेट repo rate को घटा दिया था। इसके बाद हालात सामान्य होने बाद 4 मई 2022 तक रेपो रेट को स्थिर रखा था। मौद्रिक नीति समिति Monetary Policy Committee की तीन दिन की बैठक बुधवार को शुरू हुई है। समिति के फैसले की घोषणा आज 30 सितंबर को की जाएगी। सरकार ने आरबीआई को 2 प्रतिशत के घट-बढ़ के साथ महंगाई दर को 4 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य दिया है। 

हालांकि, खुदरा मुद्रास्फीति retail inflation जनवरी से आरबीआई के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है। विषेशज्ञों का मानना है कि, केंद्रीय बैंक एक बार फिर प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 फीसदी बढ़ाकर इसे तीन साल के उच्चतम स्तर 5.9 फीसदी पर पहुंचा सकता है। जोकि वर्तमान में 5.4 फीसदी है।