Nokia T10 टैबलेट की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने, ये है खासियत

Share Us

402
Nokia T10 टैबलेट की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने, ये है खासियत
23 Sep 2022
min read

News Synopsis

टेक दुनिया Tech World के सबसे नामी ब्रांड में से एक नोकिया Nokia के Nokia T10 टैबलेट की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है। कंपनी ने इस टैबलेट को अधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है, लेकिन प्राइस मेंशन नहीं किया गया है। अब इसे ई-कॉमर्स साइट E-Commerce Site पर लिस्टेड देखा गया है। Amazon Great India Festival 2022 सेल के लिए डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टेड देखा गया है। टैबलेट की कीमत भी साथ में बताई गई है। टैब में 8 इंच का एलसीडी डिस्प्ले LCD Display दिया गया है जिसमें 1280 x 800 पिक्सल रेजॉल्यूशन है।

यह Android 12 ऑपरेटेड डिवाइस है। Nokia T10 टैबलेट को कंपनी ने इस साल जुलाई में पेश किया था। अब इसके भारत में भी लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि लॉन्च से पहले इसे Amazon India पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसे ऑफिशिअल वेबसाइट Official Website पर लिस्ट कर दिया है। नोकिया पावर यूजर Nokia Power User की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon Great India Festival 2022 सेल में टैबलेट्स के लिए जो लैंडिंग पेज बनाया गया है, उसमें इस डिवाइस को स्पॉट किया गया है। इसकी कीमत 11,999 रुपये लिस्टेड है।

यूरोप में टैब पहले से ही उपलब्ध है जो कि वाइ-फाई ऑनली और वाइ-फाई+4G वेरिएंट्स Wi-Fi Only and Wi-Fi+4G Variants में आता है। भारत में इस टैबलेट को दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, अभी इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, टैबलेट आने वाले दिनों में जल्द लॉन्च हो सकता है, ऐसी संभावना है। 

TWN In-Focus