News In Brief World News
News In Brief World News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला इलेक्शन कमीशन से जीत का सर्टिफिकेट

Share Us

411
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला इलेक्शन कमीशन से जीत का सर्टिफिकेट
23 Jul 2022
6 min read

News Synopsis

निर्वाचन आयोग Election Commission ने शुक्रवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति 15th President के तौर पर निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू Draupadi Murmu को जीत का प्रमाणपत्र Certificate of Victory जारी कर दिया। आयोग ने ट्वीट करते हुए कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नतीजे सौंपने के बाद सीईओ राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय CEO Rajiv Kumar and Election Commissioner Anoop Chandra Pandey के हस्ताक्षर वाला द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन पत्र जारी कर दिया गया है। यह प्रमाणपत्र अब केंद्रीय गृहसचिव Union Home Secretary के पास भेजा जाएगा जो इसे 25 जुलाई को राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह Oath taking ceremony में पढ़ेंगे।

आपको बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द Ram Nath Kovind का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मुर्मू ने गुरुवार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा Yashwant Sinha को हराकर भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति India's first Tribal President चुनी गई थीं। वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह प्रतिभा सिंह पाटिल Pratibha Singh Patil के बाद राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू Vice President M Venkaiah Naidu और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति नायडू मुर्मू के अस्थायी आवास पहुंचे और उन्हें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। नई राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की ड्रेस रिहर्सल के चलते इस शनिवार राष्ट्रपति भवन में जवानों की अदला बदली नहीं होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। सोमवार को अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ लेंगी।