Poco ने भारत में नई X8 Pro सीरीज़ लॉन्च किया

Share Us

38
Poco ने भारत में नई X8 Pro सीरीज़ लॉन्च किया
18 Mar 2026
8 min read

News Synopsis

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने भारत में Poco X8 Pro Max 5G को लॉन्च किया। इसके साथ ही Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Iron Man Edition भी लॉन्च किए गए। Poco X सीरीज़ के ये नए फ़ोन देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर शामिल है। ये दोनों मॉडल 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। जहाँ Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, वहीं Pro Max वेरिएंट में 9,000mAh की बैटरी है। Poco X8 Pro Max 5G में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज़ का चिपसेट भी लगा है।

भारत में Poco X8 Pro सीरीज़ की कीमत और उपलब्धता

भारत में Poco X8 Pro 5G की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं 12GB+256GB RAM और स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। भारत में Poco X8 Pro 5G Iron Man Edition की कीमत 12GB+256GB वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये तय की गई है।

दूसरी ओर भारत में Poco X8 Pro Max 5G की कीमत 12GB+256GB वाले ऑप्शन के लिए 42,999 रुपये से शुरू होती है। आखिर में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है। कंपनी HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।

ये नए फ़ोन भारत में 23 मार्च को दोपहर 12 बजे (IST) Flipkart के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जहाँ Poco X8 Pro 5G ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट रंगों में उपलब्ध है, वहीं Poco X8 Pro Max 5G ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में आता है।

Poco X8 Pro सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G डुअल सिम स्मार्टफ़ोन हैं, जो Xiaomi के Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। Poco X8 Pro Max 5G में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट, 3,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग मिलती है।

वहीं Poco X8 Pro 5G में 6.59-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो वही पीक रिफ़्रेश रेट और रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड देती है। टेक कंपनी का दावा है, कि दोनों हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं।

Poco X8 Pro Max 5G को 3nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, साथ में 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज से पावर मिलती है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस हैंडसेट में Poco 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 5,800 sq mm है।

दूसरी ओर Poco X8 Pro 5G में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC लगा है। इसमें 12GB तक की LPDDR5x RAM और 256GB की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है। ज़्यादा रिसोर्स इस्तेमाल करने वाले कामों के दौरान तापमान को कंट्रोल करने के लिए इस हैंडसेट में भी Pro Max मॉडल जैसा ही कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 5,300 sq mm है। Pro Max मॉडल में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फ़िंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो, Poco X8 Pro सीरीज़ के फ़ोन में पीछे की तरफ़ दो कैमरे दिए गए हैं, जो गोली के आकार के कैमरा मॉड्यूल में लगे हैं। दोनों फ़ोन में 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का मेन रियर कैमरा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) की सुविधा है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है, जो 120-डिग्री का फ़ील्ड ऑफ़ व्यू देता है। सामने की तरफ़ Poco X8 Pro सीरीज़ में सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए 20-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ये फ़ोन 4K/60 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बैटरी है, जबकि Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। Poco के इन दोनों स्मार्टफ़ोन में 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा है। कंपनी का दावा है, कि Pro Max मॉडल एक बार चार्ज करने पर सामान्य इस्तेमाल के साथ तीन दिन से ज़्यादा का बैटरी बैकअप देता है, 18 दिन से ज़्यादा का स्टैंडबाय टाइम देता है, या लगभग 30 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो चला सकता है।

TWN Exclusive