अर्थव्यवस्था के लिए PM गति शक्ति योजना महत्वपूर्ण- गडकरी

Share Us

905
अर्थव्यवस्था के लिए PM गति शक्ति योजना महत्वपूर्ण- गडकरी
21 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Union Minister of Road Transport and Highways ने कहा है कि भारत India को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था Economy बनाने में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान PM Gati Shakti National Master Plan बहुत अहम होगा। मंत्री नितिन गडकरी Nitin Gadkari ने कहा कि भारत को 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi के सपने को पूरा करने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP) महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि पीएम गति शक्ति योजना का उद्देश्य देश भर में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी Multi-Modal Connectivity और लास्ट-मील कनेक्टिविटी Last-Mile Connectivity में सुधार करना है। 15वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय और संचार Coordination and Communication की आवश्यकता है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, "हमें भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान बहुत महत्वपूर्ण है।"