सितंबर तक पाम तेल के भाव में आ सकती है 20 फीसदी की गिरावट

Share Us

425
सितंबर तक पाम तेल के भाव में आ सकती है 20 फीसदी की गिरावट
20 Jul 2022
min read

News Synopsis

दुनिया world में सबसे अधिक प्रयोग पाम तेल Palm Oil का किया जाता है। वहीं इसकी कीमतों में भारी गिरावट huge fall का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि सितंबर तक इसकी कीमत 20 फीसदी गिरकर 673 डॉलर प्रति टन तक आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडोनेशिया Indonesia से तेल की आपूर्ति Oil Supply में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं इसको लेकर गोदरेज इंटरनेशनल लिमिटेड Godrej International Limited के निदेशक दोराब मिस्त्री Dorab Mistry ने बताया है कि इंडोनेशिया के शीर्ष निर्यातकों के पास तेल का भंडार बढ़कर एक करोड़ टन हो गया है।

अधिक उत्पादन होने की वजह से यह अगस्त में और बढ़ेगा। वहीं सितंबर तक इसका भंडार 90 लाख टन से एक करोड़ टन रह सकता है। पाम तेल की कीमतों में गिरावट से वैश्विक स्तर पर खाद्य महंगाई Global food inflation को कम करने में मदद मिलेगी। वहीं मई और जून में महंगाई अपने शीर्ष पर पहुंच गई थी। इस साल मई में मिस्त्री ने पाम तेल की कीमतों Palm Oil Prices में भारी गिरावट की बात कही थी। अब यह बात सही हो नजर आ रही है। अप्रैल में इंडोनेशिया ने तेल के निर्यात पर प्रतिबंध Export ban लगाया था।

इससे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं। भारत में भी इस वजह से खाने के तेल का भाव बढ़ गए थे। जबकि, प्रतिबंध 3 हफ्ते बाद हट गया था। इंडोनेशिया ने शनिवार को कहा कि वह अगस्त के अंत तक निर्यात लेवी export levy को हटा देगा। उन्होंने कहा कि, रूस-यूक्रेन युद्ध Russia-Ukraine war खत्म होने के बाद पाम तेल की कीमतें और ज्यादा नीचे जा सकती हैं। उधर पतंजलि फूड्स Patanjali Foods ने जानकारी देते हुए कहा है कि वह जल्द ही सोयाबीन, सूरजमुखी और पाम तेल की कीमतों में 10 से 15 रुपए प्रति लीटर कटौती करेगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) CEO संजीव अस्थाना Sanjeev Asthana ने कहा, एक दो दिन में सोयाबीन Soybean और सूरजमुखी तेल Sunflower and Palm Oil की कीमत 10-15 रुपए घटेगी। जबकि पिछले 45 दिनों में कुल कटौती 30-35 रुपए की हो जाएगी। इससे पहले मदर डेयरी Mother Dairy ने 14 रुपए लीटर और अडाणी विल्मर Adani Wilmar ने 30 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।