पाम तेल का आयात मई के महीने में 33 फीसदी गिरा

Share Us

303
पाम तेल का आयात मई के महीने में 33 फीसदी गिरा
15 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India में पाम तेल का आयात मई में 33.20 फीसदी गिरकर 5,14,022 टन पर आ गया है। एक साल पहले इसी महीने में यह 7.69 लाख टन था। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन Solvent Extractors Association (एसईए) ने कहा है कि इस दौरान आरबीडी पामोलीन तेल RBD Palmolein Oil का आयात बढ़ गया है। भारत India वनस्पति तेल Vegetable Oil खरीदने वाला दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार है।

भारत ने बताया है कि मई में कुल वनस्पति तेल का आयात घटकर 10.05 लाख टन रह गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 12.13 लाख टन था। इंडोनेशिया Indonesia ने 23 मई से पाम तेल के निर्यात पर रोक Export Banned हटाने का फैसला किया और साथ ही उसने निर्यात कर में भी कमी की थी।

इससे इंडोनेशिया से निर्यात Export from Indonesia बढ़ने का अनुमान है।  देश के वनस्पति तेल के आयात में पाम तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। पाम तेल उत्पादों में कच्चे पाम तेल का आयात घटकर 4.09 लाख टन रह गया जो एक साल पहले 7.55 लाख टन था।

सोयाबीन तेल Soybean Oil का आयात इस साल मई में 3.73 लाख टन था जो एक साल पहले 2.67 लाख टन था। सूर्यमुखी तेल Sunflower Oil का आयात इसी अवधि में 1.75 लाख टन की तुलना में घटकर 1.18 लाख टन पर आ गया है।