Oprah Winfrey उद्यमिता की शान

Share Us

1967
Oprah Winfrey उद्यमिता की शान
27 Dec 2021
7 min read

Blog Post

अमेरिका की निवासी Oprah Winfrey, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया, परन्तु हार ना मानते हुए वे हमेशा प्रयास करती रहीं कि किस प्रकार अपनी ज़िंदगी को सरल बना पाएं। Oprah Winfrey की कहानी से हम सब बहुत कुछ सीख सकते हैं।

हम सबने यह सुना है कि कभी भी  मेहनत बर्बाद नहीं जाती है। देर-सवेर व्यक्ति को उसका फल मिलता ही है। यदि जीवन में संघर्ष होता है तो वह ज़रूर एक दिन सफ़लता बनकर हमारे सामने आता है। कठिनाईयां हमें जीवन में मजबूत बनाने के लिए आती हैं और अगर हम उस समय में अपना धैर्य नहीं खोते तो हमें आगे चलकर सुकून भरी ज़िंदगी मिलती है, जिससे हम संतुष्ट होते हैं तथा हमें यह तसल्ली रहती है कि हमने अपने पूरे जीवन में बहुत कुछ सीखा है और हम इसे औरों का भी मार्गदर्शन कर सकते हैं। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने धैर्य से काम लेते हुए ख़ुद को आगे चलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। नतीज़ा यह निकला कि आज वे लोग सफ़ल व्यक्तियों में गिने जाते हैं और दूसरों को कुछ कर दिखाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों में से एक हैं अमेरिका America की निवासी Oprah Winfrey, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया, परन्तु हार ना मानते हुए वे हमेशा प्रयास करती रहीं कि किस प्रकार अपनी ज़िंदगी को सरल बना पाएं। Oprah Winfrey की कहानी से हम सब बहुत कुछ सीख सकते हैं।

Oprah Gail Winfrey का जन्म 1954 में मिसिसिपी Mississippi में एक ग्रामीण इलाके में हुआ था तथा उनका पालन-पोषण मिल्वौकी Milwaukee में हुआ। इनका पालन-पोषण केवल इनकी माता Single Mother ने किया था। पेशे से टेलीविजन प्रोड्यूसर, होस्ट, लेखिका तथा अभिनेत्री Television producer, host, writer and actress, Oprah Winfrey ने बचपन से कई मुश्किलों का सामना किया है।

Oprah Winfrey ने अपने एक इंटरव्यू में यह बताया कि वह अपनी मां के पास रहती थीं, बचपन में उन्हें शारीरिक शोषण किया गया था, जिसके कारण वह 14 वर्ष में ही गर्भवती हो गईं थीं और उनका बच्चा पैदा होते ही ख़त्म हो गया था। इसके बाद वह अपने पिता के पास रहने के लिए चलीं गईं, जो कि पेशे से एक नाई थे। इतनी भयावह परिस्थिति से गुजरने के बाद भी Oprah Winfrey ने इसी उम्र में एक रेडियो में नौकरी करना शुरू किया और 19 वर्ष की उम्र तक वह स्थानीय न्यूज़ शो में को-एंकर, का कार्य किया। 

शिकागो Chicago के एक टॉक में होस्ट के रूप में इन्होंने नौकरी करना शुरू किया, जो कि बहुत चर्चित नहीं था, परन्तु अपनी कला से Oprah Winfrey ने उसे वहां का नंबर वन शो बना दिया। इनके करियर में सबसे बड़ा बदलाव  tabloid talk show के माध्यम से आया।  इस शो के माध्यम से Oprah Winfrey को बहुत पहचान मिली । इसके बाद इन्होंने अपना ख़ुद का टॉक शो स्वयं के प्रोडक्शन के माध्यम से शुरू किया। इनका यह शो काफ़ी चर्चित रहा। अपने शो की कुछ नीतियों के कारण इन्होंने आलोचनाओं का भी सामना किया, परन्तु यह दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती गईं। इन्हें अमेरिका के Presidential medal of freedom से 2013 में नवाजा गया। साथ ही इन्हें ड्यूक से 2008 में डॉक्टरेट की उपाधि doctorate degree मिली। Oprah Winfrey आज अपना ख़ुद का नेटवर्क Oprah Winfrey Network के नाम से चलाती हैं। Oprah Winfrey ने फ़िल्मों का भी निर्देशन किया। इन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली औरत most powerful woman होने का तमगा भी CNN और TIME द्वारा मिल चुका है।