Oppo ने भारत में नई Oppo F33 सीरीज़ लॉन्च किया

Share Us

72
Oppo ने भारत में नई Oppo F33 सीरीज़ लॉन्च किया
15 Apr 2026
6 min read

News Synopsis

Oppo ने भारत में अपनी F सीरीज का विस्तार करते हुए Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G को लॉन्च कर दिया है, ये स्मार्टफोन्स मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत फीचर्स के साथ आते हैं, कंपनी इन फोन को जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Oppo India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

आइए आपको बिना किसी देरी के बारी-बारी से दोनों स्मार्टफोन्स यानी Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स बताते हैं, इसके साथ ही आपको दोनों फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में भी जानकारी देते हैं, सबसे पहले बात Oppo F33 Pro 5G की कर लेते हैं।

Oppo F33 Pro 5G कीमत और उपलब्धता

भारत में Oppo F33 Pro 5G की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 40,999 रुपये में उपलब्ध होगा, फोन को Misty Forest, Passion Red और Starry Blue कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

Oppo F33 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, इसमें 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है, फोन IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है, डिजाइन के मामले में यह स्लिम और प्रीमियम फील देता है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट पर चलता है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है, इसमें Mali-G57 MC2 GPU, 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, फोन में SuperCool VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।

Oppo F33 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर शामिल है, फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी दमदार माना जा सकता है, यह फोन 1080p 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है, और तेजी से चार्ज होने की क्षमता रखती है, Oppo F33 Pro 5G Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है, इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं, इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कई जरूरी सेंसर भी दिए गए हैं।

Oppo F33 5G की कीमत

भारत में Oppo F33 5G की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, इसके अलावा 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 34,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, यह स्मार्टफोन Forest Green और Pearl White कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Oppo F33 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo F33 5G में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, इसमें 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 397 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है, फोन AGC DT-STAR D+ प्रोटेक्शन के साथ आता है, और IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के कारण यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट पर चलता है, जो ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है, फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जिससे एवरीडे के काम और मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है।

Oppo F33 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर शामिल है, फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है।

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है, और जल्दी चार्ज भी हो जाती है, Oppo F33 5G Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है, इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें GPS, GLONASS, Galileo और अन्य नेविगेशन सिस्टम का भी सपोर्ट मिलता है।

TWN Special