12GB RAM के साथ Oppo A1 Pro हो सकता है पेश, जानें डिटेल

Share Us

540
12GB RAM के साथ Oppo A1 Pro हो सकता है पेश, जानें डिटेल
15 Nov 2022
7 min read

News Synopsis

Oppo A1 Pro: दिग्गज टेक कंपनी Tech Companies ओप्पो Oppo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Oppo Smartphones बाजार में पेश करने की तैयारी में है। सोमवार को कंपनी ने खुलासा किया है कि वह Oppo A1 Pro को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च करेगी। Oppo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कई पोस्टर भी शेयर किए गए हैं, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन और इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस Oppo Smartphones Specifications का खुलासा किया गया है। Oppo A1 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिलती है।

यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप Dual Rear Camera Setup के साथ 108 मेगापिक्सल के पहले सेंसर से लैस होगा। आने वाले इस स्मार्टफोन में 2.32mm बेजेल्स के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन Hole-punch Display Design मिलेगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 695 SoC पर बेस्ड होगा। Oppo ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट के जरिए कंफर्म किया है कि Oppo A1 Pro को 16 नवंबर को पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट शाम 6:00 बजे यानी शाम 3.30 बजे IST शुरू होगा। स्मार्टफोन ब्रांड Smartphone Brands ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई पोस्टर भी शेयर किए गए हैं, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है।

वहीं पोस्टर से पता चलता है कि Oppo A1 Pro में एक ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी, जिसमें पहला 108 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Oppo A1 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2.32mm बेजेल्स के साथ OLED डिस्प्ले मिल सकती है। Oppo A1 Pro में 6.7 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले Full-HD+ Display मिलेगी। ऐसी जानकारी है कि यह Snapdragon 695 SoC पर बेस्ड होगा। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

ऐसी जानकारी है कि यह Oppo A98 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आ सकता है। इसे पहले TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर PHQ110 के साथ भी यह नजर आया था।

TWN In-Focus