News In Brief World News
News In Brief World News

UAE के प्रेसिडेंट के निधन पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक

Share Us

953
UAE के प्रेसिडेंट के निधन पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक
14 May 2022
8 min read

News Synopsis

भारत India ने संयुक्त अरब अमीरात United Arab Emirates के राष्ट्रपति President शेख खलीफा बिन ज़ायद अल नहयान Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan के निधन के बाद शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक State Mourning की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय Union Ministry of Home Affairs की ओर से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को जारी एक संदेश के अनुसार भारत सरकार ने निर्णय किया है कि दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में 14 मई को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा इस संदेश के अनुसार एक दिन के राजकीय शोक के दौरान, सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज National Flag को आधा झुका दिया जाएगा और मनोरंजन का कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा।

आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार शेख खलीफा का शुक्रवार को निधन हो गया और वह 73 साल के थे। वहीं दूसरी तरफ यूएई में राष्ट्रपति की निधन के बाद सरकार की तरफ से 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

इनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी Prime Minister Modi ने दुःख जताते हुए एक ट्वीट में कहा कि शेख खलीफा बिन जायद के निधन की सूचना से गहरा दुख पहुंचा है। वह एक महान व दूरदर्शी राजनेता थे, जिनके अधीन भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए और दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों की संवेदनाएं यूएई के लोगों के साथ है।