10वें दिन भारत के तीन मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण, ऊंचा किया परचम

Share Us

355
10वें दिन भारत के तीन मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण, ऊंचा किया परचम
08 Aug 2022
min read

News Synopsis

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों Birmingham Commonwealth Games के 10वें दिन यानी रविवार को भारतीय मुक्केबाजों Indian Boxers ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। रविवार को भारत ने कुल 5 स्वर्ण पदक 5 Gold Medals जीते। इनमें से तीन स्वर्ण मुक्केबाजों के नाम रहे। भारत की दो महिला और एक पुरुष मुक्केबाज ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में नीतू घणघस Neetu Ghanghas और 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन  Nikhat Zareen ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुरुषों के 48-51 किलोग्राम भारवर्ग में अमित पंघाल Amit Panghal ने भी स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा टेबल टेनिस (टीटी) में मिक्स्ड डबल्स में अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला Achanta Sharath Kamal and Srija Akula की जोड़ी ने कमाल दिखाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा ट्रिपल जंप में एल्डहॉस पॉल ने इतिहास रचा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह राष्ट्रमंडल खेलों में इस इवेंट स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा बैडमिंटन में पीवी सिंधु PV Sindhu और लक्ष्य सेन Lakshya Sen फाइनल में पहुंच गए हैं।

इन दोनों से भी स्वर्ण की उम्मीद है। भारत ने 10वें दिन पांच स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य समेत कुल 15 पदक जीते। भारत के कुल पदकों की संख्या 55 पहुंच गई है। इनमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य शामिल हैं। भारत पदक तालिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 66 स्वर्ण, 55 रजत और 53 कांस्य समेत कुल 174 पदक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड 55 स्वर्ण, 59 रजत और 52 कांस्य समेत 166 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 31 रजत और 34 कांस्य समेत 91 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।